278
आगरा। आज 26 सितंबर को आगरा में कोरोना के 79 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद संक्रमित की कुल संख्या 5489 हो गयी है। वहीं अब तक 123 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
शहर में लगभग 626 से अधिक लोगों को कोरोना संदिग्ध मानते हुए होम आइसोलेट किया गया है। वहीं आज शनिवार को 137 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4438 हो चुकी है और एक्टिव मरीज की संख्या घटकर 928 राह गयी है। अब तक 1,80,351 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 80.85 है।