Home » दिल्ली चुनाव में खाता न खुलने के बावजूद आगरा कांग्रेसियों में खुशी की लहर, जाने क्यों

दिल्ली चुनाव में खाता न खुलने के बावजूद आगरा कांग्रेसियों में खुशी की लहर, जाने क्यों

by admin

आगरा। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भले ही खाता भी न खोल पाई हो लेकिन भाजपा को मिली करारी शिकस्त को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के चेहरे पर मायूसी की जगह खुशी दिखाई दे रही है। दिल्ली चुनाव को लेकर कांग्रेस के स्थानीय नेता अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं।

कांग्रेस की जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित का कहना है कि दिल्ली में कांग्रेस के पास ना ही कुछ पाने को था और ना ही कुछ खोने को लेकिन इस सभी के बीच जीत का दम भरने वाली भाजपा के दावे भी फुस्स हो गए हैं। इन चुनावों में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है क्योंकि जनता अब समझ चुकी है कि झूठ बार-बार नहीं चलते।

कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह चिल्लू का कहना था कि दिल्ली चुनाव में भाजपा ने चुनाव को सांप्रदायिकता का रंग देने का पूरा प्रयास किया। शाहीन बाग मुद्दे को चुनाव में भुनाने का पूरा प्रयास किया गया लेकिन दिल्ली की जनता ने नफरत फैलाने वाली विचारधारा को करारा तमाचा दिया है जिसकी गूंज हर चुनाव में गूंजती हुई सुनाई देंगी। कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू का कहना था कि दिल्ली चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने कोई दमखम नहीं दिखाया इसलिए तो चुनावी मैदान में बड़े नेता नजर नहीं आए। दिल्ली की हार से कांग्रेस का कार्यकर्ता बल्कि जोर-शोर के साथ आगामी चुनावों की तैयारियों में अभी से जुट गया है।

शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आई डी श्रीवास्तव का कहना है कि भाजपा देश की चरमराती अर्थव्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी, मंहगाई, लाभप्रद सरकारी संस्थानों को रोजाना बेचना आदि जैसी देश की मुख्य समस्याओं से जनता का ध्यान बांटने का प्रयास करती रही लेकिन दिल्ली वासियों ने इन्हीं मुद्दों पर केजरीवाल की सरकार बनाई है। भाजपा को दिखा दिया है कि हर बार झूठ काम नहीं करता है।

Related Articles