Home » आगरा : प्राकृतिक आपदा में टूटा मजदूर का आशियाना, शासन-प्रशासन से मांगी मदद

आगरा : प्राकृतिक आपदा में टूटा मजदूर का आशियाना, शासन-प्रशासन से मांगी मदद

by admin

आगरा। 30 मई को आई तेज आंधी और भारी बारिश ने कुछ गरीब व मजदूर वर्ग पर जले पर नमक छिड़कने का काम किया है। तेज तूफान और बारिश के कारण जहां कई जगह जान-माल का नुकसान हुआ तो वहीं एक मजदूर का आशियाना ही टूट गया। जीवन भर की कमाई को जोड़कर मकान बनवाया और पिछले दिनों आई तेज आंधी व बारिश ने आशियाने को तोड़कर रख दिया। आशियाना टूटने के बाद पीड़ित मजदूर ने प्रशासन से गुहार लगाई है लेकिन मदद के लिए कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

घटना धनौली स्थित मदर आर डी स्कूल के पास गंगा विहार फेस 2 की है। पीड़ित शौकत उस्मानी काफी समय से बेलदारी का काम कर रहा है। एक एक पैसा जोड़कर उसने जमीन खरीदकर उसने घर बनवाया लेकिन तेज आंधी और बारिश ने उसका घर धराशाई कर दिया। मकान के अंदर दरारें आई और मकान के बाहर का हिस्सा पूरा गिर गया। इस घटना के शौकत उस्मानी व उसका परिवार बच्चे गया।

घटना की जानकारी होने पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन के अध्यक्ष तुलाराम शर्मा पीड़ित मजदूर शौकत उस्मानी के घर पहुँचे और टूटे घर का जायजा लिया। तुलाराम शर्मा का कहना था कि मजदूर वर्ग कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन से बुरी तरह प्रभावित है तो तेज आंधी और बारिश ने इस मजदूर को गहरा जख्म दिया है। जीवन भर की कमाई और लोगों की मदद से बनवाया गया आशियाना टूट गया। तुलाराम शर्मा ने स्थानीय प्रशासन से इस पीड़ित मजदूर की मदद करने की अपील की है।

पीड़ित शौकत उस्मानी का कहना है कि इस घटना की जानकारी पुलिस व प्रशासन को दी है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है जबकि प्राकृतिक आपदा के पीड़ित की मदद सरकार द्वारा की जाती है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से आर्थिक मदद के लिए गुहार लगाई है।

Related Articles