Home » ‘किसानों को बलि का बकरा बनाना चाहता है आगरा प्रशासन, खुद एफआईआर दर्ज क्यों नहीं करते’

‘किसानों को बलि का बकरा बनाना चाहता है आगरा प्रशासन, खुद एफआईआर दर्ज क्यों नहीं करते’

by admin
'Agra administration wants to make farmers as scapegoats, why don't they register FIR themselves'

Agra. किसान नेता श्याम सिंह चाहर का अनशन अब प्रशासन के लिए गले की फांस बनता चला जा रहा है। इस अनशन को तुड़वाने के लिए आगरा मंडलायुक्त के साथ पूरा जिला प्रशासन लगा हुआ है। लगातार किसान नेता श्याम सिंह चाहर से वार्ता करने के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहा है और उन्होंने मनाने का प्रयास के रहा है लेकिन श्याम सिंह चाहर ने अनशन तोड़ने से मना कर दिया है।

तहरीर दीजिये एफआईआर कराएंगे

जिला अस्पताल पहुंचे एडीएम सिटी प्रभाकांत अवस्थी और अपर मंडलायुक्त साहब सिंह ने किसान नेता श्याम सिंह चाहर को मनाते हुए कहा कि अगर आप दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई पर अनशन तोड़ना चाहते हैं तो उनके खिलाफ तहरीर दीजिए, हम उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगे। किसान नेता सोमबीर यादव ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों को बलि का बकरा बनाना चाहता है जब जांच में अधिकारी दोषी हैं तो जिला प्रशासन खुद एफआईआर दर्ज क्यों नहीं कराता।

अनशन नही टूटेगा

किसान नेता श्याम सिंह चाहर का कहना है कि अनशन नहीं तोड़ा जाएगा। जिला प्रशासन जब तक दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कराएगा यह अनशन निरंतर जारी रहेगा।

श्याम सिंह चाहर का स्वास्थ्य खराब

किसान नेता सोमबीर चाहर का कहना है कि इस अनशन को लगभग 26 दिन हो गए हैं। पहले दिन से ही श्याम सिंह चाहर अनशन पर हैं और अभी तक अनशन पर चल रहे हैं जबकि वह जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं। उनका स्वास्थ्य लगातार गिरता चला जा रहा है। अगर जिला प्रशासन ने अपनी हठधर्मिता नहीं छोड़ी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कराई तो अनशन पर बैठे किसानों के साथ कुछ भी हो सकता है।

किसानों की कुर्बानी चाहता है प्रशासन

किसान नेता सोमबीर यादव का कहना है कि जिला प्रशासन भी जानता है कि इनर रिंग रोड और लैंड पार्सल भूमि अधिग्रहण में हुए घोटाले में कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी सम्मिलित हैं। उन्होंने खुद जांच कराई है और जांच रिपोर्ट में भी अधिकारी दोषी पाए गए हैं लेकिन जिला प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं चाहता। जिला प्रशासन को किसी किसान की कुर्बानी चाहिए जिसके बाद उन्हें कार्रवाई करने की सुध आएगी।

26 दिन से चल रहा है अनवरत अनशन

किसान नेता श्याम सिंह चाहर और उनके समर्थक लगातार 26 दिनों से दोषी अधिकारियों के खिलाफ धरना दे रहे हैं। इनमें से तो कुछ अनशन पर हैं जिनका स्वास्थ खराब है। वह जिला अस्पताल में भर्ती हैं और बाकी किसान नेता तहसील सदर में धरना दे रहे हैं। अन्नदाता दोषी अधिकारियों के खिलाफ अनशन पर है और अधिकारी एसी गाड़ी में घूमने में लगे हुए हैं।

किसानों को अपने नेता की चिंता

किसान नेता सोमबीर यादव और मुकेश कुमार का कहना है कि इस समय उन्हें अपने नेता श्याम सिंह चाहर की चिंता है। क्योंकि वह अकेले ही हैं जिन्होंने अभी तक अन्न ग्रहण नहीं किया है और वह अनशन पर चल रहे हैं। अगर श्याम सिंह चाहर को कुछ भी हुआ तो प्रशासन की ईंट से ईंट बजा दी जाएगी।

Related Articles