Home » रितिका को बालकनी से नीचे फेंकने के बाद पति ने बंधे हाथ खोलने की कोशिश की थी, वीडियो आया सामने

रितिका को बालकनी से नीचे फेंकने के बाद पति ने बंधे हाथ खोलने की कोशिश की थी, वीडियो आया सामने

by admin
After throwing Ritika down from the balcony, the husband tried to open the tied hands, the video surfaced

आगरा। फूड एवं फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह की हत्या की पहले से ही थी साजिश। पूरा प्लान बनाकर आया था पति। फ्लैट की भी कर रखी थी रेकी। एक नया वीडियो आया सामने।

फूड एवं फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह को अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंक कर हत्या किए जाने के मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस इस मामले में पहले ही उसके पति आकाश गौतम और उसके साथ आई काजल व कुसुमा को गिरफ़्तार कर लिया है। वहीं पुलिस को इस घटना से जुड़े कुछ वीडियो और साक्ष्य मिले हैं जिसके आधार पर यह साफ हुआ है कि रितिका के पति ने उसकी हत्या करने की प्लानिंग पहले से ही कर रखी थी और इस घटना को अंजाम देने से पहले उसके फ्लैट की रेकी भी की गई थी।

नया वीडियो आया सामने
इस घटना से जुड़ा एक वीडियो आया है जिसमें ब्लॉगर रितिका को बालकनी से नीचे फेंकने के बाद पति आकाश ने उसके बंधे हाथ खोलने की कोशिश की थी। जिससे ऐसा लगे रितिका ने आत्महत्या की है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम का उसका साथी वीडियो बना रहा था। वहीँ फॉरेंसिक टीम को रितिका की हत्या करने के दौरान उसके आखरी सांस तक संघर्ष करने के सबूत मिले हैं। फ्लैट में सामान बिखरा हुआ था। एक गमला भी गिरा हुआ था।

अब तक तीन गिरफ्तार, दो फरार
रितिका सिंह की मौत के बाद उसके माता-पिता देर रात शुक्रवार को गाजियाबाद से आगरा पहुंचे। सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि पिता सुरेंद्र सिंह की तहरीर पर आकाश गौतम और उसके अन्य साथियों के ख़िलाफ़ तहरीर दी गई है। पुलिस आकाश और उसके साथ आई दो महिलाओं को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि उसके अन्य 2 साथी अनवर और चेतन अभी फरार हैं।

सहेली को पहले से ही था हत्या का अंदेशा
जानकारी में घर के सामने आया है की रितिका को पहले से ही अंदाजा था कि उसका पति आकाश जिसकी हत्या कर देगा। रितिका की सहेली मंजू के मुताबिक आकाश शादी होने के बाद से ही अपनी पत्नी रितिका के साथ मारपीट करता था। वर्ष 2016 में उसने रितिका को जलाकर मार डालने की कोशिश की थी। इसके बाद से रितिका उससे अलग रहने लगी थी और वह फूड फैशन ब्लॉगर के रूप में काम कर रही थी।

पुलिस फ्लैट मालिक को भी ढूंढने का प्रयास कर रही है जहां यह घटना हुई है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि जांच में फ्लैट स्वामी को भी शामिल किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment