Home » सपना चौधरी के बाद छाई हरियाणवी डांसर अंजली राघव, इस गाने पर मिले 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज

सपना चौधरी के बाद छाई हरियाणवी डांसर अंजली राघव, इस गाने पर मिले 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज

by admin
After Sapna Choudhary, Haryanvi dancer Anjali Raghav got more than 500 million views on this song

इन दिनों हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री लोगों के बीच खासी लोकप्रिय है। लोग ना सिर्फ हरियाणवी गानों के फैंस हैं बल्कि, हरियाणवी एक्ट्रेस और सिंगर को भी लोग खूब प्यार दे रहे हैं। सपना चौधरी के अलावा हरियाणवी इंडस्ट्री (Haryanvi Music Industry) में कई और एक्ट्रेस ऐसी हैं जो बहुत खूबसूरत और टैलेंटड हैं। इसी लिस्ट में अंजलि राघव का नाम शामिल हैं। अंजलि राघव (Anjali Raghav) सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। फैंस उनकी तस्वीरों पर जमकर कमेंट करते हैं।

अंजलि राघव (Anjali Raghav) ने कई सुपरहिट हरियाणवी गानों (Haryanvi song) में काम किया है। अजलि धीरे-धीरे काफी फेमस हो गई हैं। अंजलि देखने में जितनी खूबसूरत है उनकी ही टैलेंटड भी हैं। अंजलि ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी तस्वीरें साझा की हैं जिनमें वह किसी बॉलिवुड एकट्रेस को टक्कर दे रही हैं। ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न दोनों ही लुक में अंजलि बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

अजय हुड्डा के साथ अंजलि का गाना ‘मोटो’ लोगों को खूब पसंद आया था। इस गाने पर 500 मिलियन से अधिक व्यूज हैं। हरियाणा की सुपरहिट सिंगर रेणुका पंवार के साथ अंजली का नया गाना रिलीज हो चुका है। गाने का नाम है बालम, जिसमें अंजलि राघव और के डी की जोड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा हाल ही में अंजली राघव का एक गाना नैनीताल के झुमके रिलीज हुआ था। व्यूज के मामले में इस गाने पर लाखों की संख्या में व्यूज हैं। गाने पर अब तक 10 लाख से अधिक व्यूज हो चुके हैं।

अंजलि राघव ने हरियाणवी इंडस्ट्री के कई तरह के गानों में काम किया है। जैसे रोमांटिक, सैड सॉन्ग और कई मस्ती भरे गानों में भी वह काम कर चुकी हैं। हालांकि, अंजलि राघव के गाने मोटो ने उन्हें रातों-रात फेमस बना दिया।

Related Articles