Home » बाह विधायक रानी पक्षालिका ने बाढ़ से प्रभावित गांव का किया दौरा, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

बाह विधायक रानी पक्षालिका ने बाढ़ से प्रभावित गांव का किया दौरा, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

by admin

आगरा। चंबल नदी का जलस्तर खतरे का निशान पार करने से बाह क्षेत्र के डेढ़ दर्जन गांवों में बाढ़ का कहर बरप रहा है। इन गांवों का मुख्यालय से संपर्क टूट गया है, गांव में हर तरफ बाढ़ का पानी भरा हुआ है। चारों ओर सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा करने के बाद प्रेसवार्ता की और पत्रकारों से रूबरू हुई।

पत्रकार वार्ता के दौरान बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने बताया कि बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है और लगभग 35 गांव का संपर्क टूट गया है। बाह विधायक ने बताया कि जिला प्रशासन को कहा गया है कि इसपर नजर रखी जाए इसलिए डीएम खुद निगाहे बनाये हुए है। बाह विधायक का कहना है कि इस समय प्राथमिकता उन लोगों को भोजन व अन्य संसाधन उपलब्ध कराना है जिनके गांव का संपर्क टूट गया है। इतना ही नही बाढ़ आने से बीमारियां भी पनप रही है इसलिए सीएमओ को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए कहा गया है।

बाह विधायक का कहना है कि इस प्राकृतिक आपदा में किसी तरह की जनहानि नही हुई है जो अच्छी खबर है लेकिन किसानों की खेती पूरी बर्बाद हो गयी है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद वो खुद किसानों के नुकसान का जायजा लेंगे और उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

बाह विधायक ने बताया कि गौहरा, भटपुरा, रानीपुरा, गूढ़ा, झरना पुरा, उतरेठा, कछियारा, डगौरा सहित डेढ दर्जन गांवों में बाढ से नुकसान हुआ है। इन क्षेत्रों की पल पल की जानकारी ली जा रही है।

Related Articles

Leave a Comment