Home » कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद सरकार ने किया मास्क अनिवार्य, नहीं लगाने पर जुर्माना

कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद सरकार ने किया मास्क अनिवार्य, नहीं लगाने पर जुर्माना

by admin
Corona knock in this city of UP, 16 infected including 13 students

दिल्ली। कोरोना के एक दिन में दो हजार से अधिक केस। सार्वजनिक स्थानों पर अनिवार्य किया गया मास्क। नहीं लगाने पर जुर्माना।

दिल्ली सरकार ने कोरोना के बढ़ते केसों के बाद मास्क अनिवार्य कर दिया है। अगर अब आपने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाया तो आपको पांच सौ रूपये का जुर्माना देना होगा।

आपको बता दें कि दिल्ली में बुधवार को एक दिन में ही 2146 नए मामले सामने आए। आठ मरीजों की मौत हो गई। सक्रिय मरीजों की संख्या 8205 हो गई। इससे दिल्ली सरकार की चिंता बढ़ गई। सरकार ने तत्काल ही मास्क लगाने का आदेश जारी किया।

दिल्ली के लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ सुरेश कुमार के अनुसार, ओमिक्रॉन का नया सब वैरिएंट तेजी से फैल रहा है। यह लोगों को संक्रमित कर रहा है। वे भी प्रभावित हो रहे हैं, जिन्होंने वैक्सीन लगवाई है। हार्ट, टीबी और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी वाले लोगों को काफी जोखिम है।

Related Articles

Leave a Comment