Home » फाइटर प्लेन के बाद अब लड़कियों के इशारों पर चलेगी ट्रैन, जानिए कैसे

फाइटर प्लेन के बाद अब लड़कियों के इशारों पर चलेगी ट्रैन, जानिए कैसे

by admin

आगरा। आज की लड़कियां लड़कों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियों ने दबदबा बना के रखा हुआ है तो वहीं पेशेवर फील्ड के अलावा सरकारी नौकरियों में भी लड़कियां लड़कों से आगे निकल रही हैं। आज की लड़कियां लड़कों से कदम से कदम मिलाकर चल रही है और यह एहसास करा रही है कि आज की लड़कियां किसी से भी कम नहीं है। ऐसा ही कुछ नजारा मंगलवार को आगरा रेल मंडल में देखने को मिला।

आगरा रेल मंडल को पहली बार महिला अधिकारी रेलवे गार्ड के रुप में मिली। रेलवे गार्ड बनकर इन दोनों युवतियों ने आगरा का नाम रोशन कर दिया है और आज का दिन आगरा रेल मंडल के इतिहास में सुनहरे अक्षरो में दर्ज हो गया है। जब से आगरा रेल मंडल बना है तब से पुरुष ही रेलवे गार्ड की जिम्मेदारी निभा रहे हैं लेकिन अब शिल्पी और प्रीति दोनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाती हुई नजर आएंगी। अब इन्हीं के इशारों पर आगरा की कुछ ट्रेन पटरी पर दौड़ती हुई नजर आएंगी।

ऐसा नहीं है कि इससे पहले महिलाओं ने ट्रेन ड्राईवर के साथ-साथ रेलवे गार्ड की जिम्मेदारी नहीं निभाई हो लेकिन अभी तक यह अन्य रेल मंडलों में देखने को मिला था। आगरा रेल मंडल में यह पहली बार है जब एक नहीं दो दो महिलाएं रेलवे गार्ड की जिम्मेदारी निभाती हुई दिखाई देंगी। दोनों महिलाएं रेलवे गार्ड से जब वार्ता हुई तो वह काफी उत्साहित दिखाई द।

उनका कहना था कि रेलवे गार्ड बनना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। अब उनकी हरी झंडी पर ट्रेन पार्टियों पर दौड़ती हुई नजर आएंगी। इतना ही नहीं आज की युवतिया पटरियों पर ट्रेन को दौड़ने के साथ साथ फाइटर प्लेन तक उड़ा रही है तो इस जिम्मेदारी को भी बखूबी निभाया जाएगा

वहीं रेलवे अधिकारियों का कहना था कि आगरा रेल मंडल को दो महिला रेलवे गार्ड मिली है। आज से पहले आगरा रेल मंडल में कोई भी महिला गार्ड नहीं थी लेकिन यह दोनों महिला गार्ड गुड्स ट्रेन को हरी झंडी दिखाएगी।

फ़िलहाल इस उपलब्धि से रेलवे अधिकारी उत्साहित हैं और दोनों महिला रेलवे गार्ड को इस जिम्मेदारी के शुभकामनाएं भी दी।

Related Articles

Leave a Comment