Home » मौत की छलांग से प्रशासन बेख़बर, हादसे का इंतज़ार

मौत की छलांग से प्रशासन बेख़बर, हादसे का इंतज़ार

by admin

आगरा। यमुना का बढ़ता जलस्तर और लगातार बाढ़ का प्रकोप दूसरे प्रदेशों और शहर में तबाही मचा रहा है। ताजनगरी में भी यमुना का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन सुरक्षा की बात तो करता है लेकिन यह कहीं भी नजर नहीं आता। शायद यही कारण है कि युवा और बच्चे यमुना के घाटों पर मौत की छलांग लगा रहे हैं। इस स्टंट से प्रशासन पूरी तरह से अनजान नजर आ रहा है।

जी हां, हम बात कर रहे हैं थाना न्यू आगरा के बल्केश्वर घाट की। जहां सुबह से लेकर शाम तक बच्चे और युवा ऊंचाइयों से यमुना में छलांग लगाते हुए देखे जा सकते हैं। मौत की छलांग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें युवा मौत की छलांग लगाते हुए हैं।

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में यमुना में डूबने से अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है बावजूद इसके प्रशासन और पुलिस की यह लापरवाही फिर किसी दिन बड़े हादसे का सबब बन सकती है।

Related Articles

Leave a Comment