Home » बाइक का चालान काटने पर युवकों ने महिला पुलिसकर्मियों से की अभद्रता, छेड़खानी का आरोप

बाइक का चालान काटने पर युवकों ने महिला पुलिसकर्मियों से की अभद्रता, छेड़खानी का आरोप

by admin
Accused of molesting, molesting women policemen by cutting bike challan

Agra. बाइक सवार दो युवकों ने महिला पुलिस कर्मियों के साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर हाथ भी पकड़ लिया। महिला पुलिस कर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना थाने को दी, मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को शाहगंज थाने ले गई जहां दोनों के खिलाफ महिला पुलिस कर्मियों ने मुकदमा दर्ज कराया।

बुधवार को जगदीश पुरा थाने में तैनात महिला दरोगा अपनी स्कूटी से थाना जगदीशपुर जा रही थी। पीछे बैठी महिला दरोगा ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। उनके बराबर में एक बाइक आई और बाइक चला रहे युवकों ने कहा कि यह जा रही महारानी, इनका कोई चालान नहीं करेगा। सारे कानून दूसरों के लिए बने हैं। महिला दरोगा हैरान रह गई। आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने लगातार कई कमेंट किए। महिला दरोगा ने इसका विरोध किया तो आरोपित ने उनकी स्कूटी भी रोक ली और चाबी निकाल ली। विरोध पर मारपीट भी कर दी। महिला दरोगा ने इसकी जानकारी इंस्पेक्टर जगदीशपुरा को दी और फिर पुलिस मौके पर पहुँच गयी।

पुलिस दोनों को लोहामंडी थाने ले आई। बाद में पता चला कि मामला शाहगंज थाने का है तो दोनों को शाहगंज भेज दिया गया। महिला दरोगा की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मारपीट गाली-गलौज, स्त्री का अनादर करना, सरकारी कार्य में बाधा डालना, रास्ता रोकना आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपियों की बाइक का बिना हेलमेट चालान हुआ था। इसी बात के चलते रास्ते में मिली महिला दरोगा से दोनों उलझ गए। उनसे पूछने लगे कि पीछे वाली ने हेलमेट क्यो नहीं पहन रखा, कानून सिर्फ आम जनता के लिए बना है, पुलिस वालों के चालान क्यों नहीं होते।

सीओ लोहामंडी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि सिकंदरा के गांव पनवारी निवासी मेघ श्याम और अनूप सिंह को गिरफ्तार किया गया है। मेघ श्याम फौजी है, जम्मू-कश्मीर में तैनात है। छुट्टी पर घर आया हुआ है। दोनों दोस्त हैं। एक बाइक पर जा रहे थे। नाई की मंडी थाना पुलिस द्वारा बिना हेलमेट के बाइक का चालान हुआ था।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/LaErqf25r0FDcVNYJTZMo9

Related Articles