Home » अलीगढ़ में हादसा, फ्लाईओवर से नीचे गिरी रोडवेज की बस, 20 से अधिक यात्री….

अलीगढ़ में हादसा, फ्लाईओवर से नीचे गिरी रोडवेज की बस, 20 से अधिक यात्री….

by admin
Accident in Aligarh, roadways bus fell from flyover

अलीगढ़। अलीगढ़ में शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा। फ्लाईओवर से नीचे गिरी रोडवेज की फर्रुखाबाद डिपो की बस। 20 से अधिक यात्री….

हादसा अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र में नेशनल हाईवे 91 पर हुआ। रिंग रोड फ्लाईओवर पर फर्रखाबाद से सवारियां लेकर फर्रुखाबाद डिपो की बस दिल्ली जा रही थी। बस में 40 सवारियां थी। शुक्रवार तड़के साढ़े चार बजे ऐलाना फैक्टरी के निकट रिंग रोड फ्लाईओवर पर बस ​अनियंत्रित हो गई। बस फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। तब यात्री आधी नींद में थे। ​नीचे गिरते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

बस में से चीख पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे राहगीर रुक गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बस में से यात्रियों को बाहर निकाला।

हादसे में एक महिला की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। 20 से अधिक सवारियां घायल हैं। एसपी सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने दो दर्जन घायलों को बस से बाहर निकाला। उनहें ठाकुर मलखान सिंह जिला अस्पताल भेजा गया। बस क्षतिग्रस्त हो गई है।

Related Articles

Leave a Comment