Home » कासगंज में सम्पन्न हुआ ABVP का 63वां प्रांतीय अधिवेशन, बृज प्रांत की नई कार्यकारिणी घोषित

कासगंज में सम्पन्न हुआ ABVP का 63वां प्रांतीय अधिवेशन, बृज प्रांत की नई कार्यकारिणी घोषित

by admin

आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ब्रजप्रांत का तीन दिवसीय 63वां प्रांत अधिवेशन जनपद कासगंज में संपन्न हुआ। यह प्रान्त अधिवेशन 28, 29 तथा 30 दिसम्बर 2022 तक आयोजित हुआ। इस प्रान्त अधिवेशन में छात्र जीवन तथा समाज जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

इस प्रांत अधिवेशन में तीन प्रस्ताव प्रांत अध्यक्ष डा अमित अग्रवाल द्वारा पारित किए गए। पहला प्रस्ताव राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत संभावनाएं एवं वर्तमान परिदृश्य, दूसरा प्रस्ताव उत्तरप्रदेश का वर्तमान परिदृश्य एवं विद्यार्थी परिषद की भूमिका तथा तीसरा प्रस्ताव स्वावलम्बी भारत बनाने में युवाओं की भूमिका को पारित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के महानिदेशक संजय द्विवेदी, अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के विशेष आमंत्रित सदस्य एवं पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा भूपेंद्र सिंह, प्रान्त अध्यक्ष डॉ. अमित अग्रवाल, प्रान्त मंत्री गौरी दुबे, स्वागत समिति के अध्यक्ष डा सुरेंद्र गुप्ता एवं स्वागत समिति के महामंत्री सुनील वार्ष्णेय द्वारा मां सरस्वती तथा स्वामी विवेकानंद के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर हुआ। इस अधिवेशन में ब्रजप्रान्त के लगभग 700 शिक्षक तथा छात्र कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

परिसर में ‘परिषद् एवं भारत का वर्तमान परिदृश्य’ विषय पर अभाविप के पश्चिमी उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा ने ब्रजप्रान्त की युवा तरुणाई को सम्बोधित किया। मनोज नीखरा ने अपने भाषण में कहा कि अभाविप देश से विसंगतियों को दूर कर रही है। उन्होंने अंग्रेजी शासन के 200 वर्षों की दास्ताँ और मुग़ल आक्रमण का जिक्र किया।

मनोज नीखरा ने कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के साथ राष्ट्र का पुनर्निर्माण करना और इसके लिए शिक्षा जगत में व्याप्त विसंगतियों को दूर करना हमारा लक्ष्य है। राष्ट्र के ऊपर जब जब संकट के बादल छाये, विषयार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले जनजागरण कर राष्ट्रीय आंदोलन खड़ा किया। कोरोना संकट काल में सेवाकार्य से अपने जनहितेषी स्वरुप को पुष्ट किया।

“स्वावलम्बी भारत में युवाओं की भूमिका” विषय पर अभाविप के राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्रचारक डॉ हरीश रौतेला ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था प्राचीनकाल से समृद्ध रही है। आज इसे और समृद्ध बनाने के लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत है। उन्होंने परिषद् के कार्यकर्ताओं से कहा कि गाँव गाँव जाकर किसानों को लघु उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित करें।

“अभाविप एवं व्यक्ति निर्माण” विषय पर अभाविप के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल्ल आकांत ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि देश में सबसे बड़ी जरूरत व्यक्तित्व निर्माण की है। इसी दशा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् स्थापना काल से ही कार्य कर रही है। हमारा उद्देश्य छात्र जीवन से ही व्यक्तित्व में निखार लाना है। युवाओं को शिक्षा के साथ ही देश की चिंता करनी होगी। चूंकि शिक्षा भी भी तभी सार्थक होगी जब देश स्वावलम्बी होगा।

भाषण सत्र के बाद चार समानांतर सत्र नशा मुक्त भारत, जी-20 एवं युवाओं की भूमिका, पर्यावरण संरक्षण, शैक्षणिक परिसरों में स्वावलंबी भारत सत्र चले। समानांतर सत्र के बाद कासगंज शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भारत माता के जय के नारे लगाते हुए शोभायत्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान मुख्य चौराहा लक्ष्मीगंज पर खुला अधिवेशन आयोजित किया गया। खुले अधिवेशन को प्रान्त के छात्र नेताओं ने सम्बोधित किया।

प्रान्त अधिवेशन के अंतिम दिन दिनांक 30 दिसम्बर को ध्वजावतरण तथा वन्देमातरम के साथ अधिवेशन का समापन हुआ। अभाविप के पुनः निर्वाचित प्रान्त अध्यक्ष डा अमित अग्रवाल तथा प्रान्त मंत्री गौरी दुबे ने ध्वजावतरण किया।

प्रांत अध्यक्ष डा. अमित अग्रवाल द्वारा सत्र 2022-23 हेतु ब्रज प्रांत की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस प्रांत अधिवेशन में आगरा के कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियां दी गईं जिसमें ब्रजप्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष के रूप में प्रो मनु प्रताप सिंह, प्रांत सह कोषाध्यक्ष बलराम कांत, प्रांत सहमंत्री शुभम कश्यप , प्रांत कार्यालय मंत्री सिद्धार्थ उपाध्याय, प्रांत छात्रा प्रमुख व महानगर विस्तारक प्रियंका तिवारी, प्रांत कार्यालय व्यवस्था प्रमुख प्रांत मैडिविजन प्रमुख डॉ सिमरन उपाध्याय, प्रांत शोध कार्य संयोजक मनमोहन सिंह, प्रांत सविष्कार प्रमुख, डॉ अमित सिंघल प्रांत राष्ट्रीय कला मंच संयोजक प्रशांत यादव, प्रांत विश्वविद्यालय कार्य संयोजक पुनीत कुमार, प्रांत सह सोशल मीडिया संयोजक शोमेश गुप्ता, प्रांत जिग्यासा कार्य संयोजक डॉ कुलदीप, प्रांत छात्रशक्ति संयोजक कर्मवीर बघेल तथा प्रांत सह एस एफ डी संयोगक सुब्रत हरदेनिया, विभाग छात्र प्रमुख श्रुति गुप्ता, प्रांत कार्यालय व्यवस्था प्रमुख मयंक अग्निहोत्री को बनाया गया।

इसके अलावा प्रांत कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आगरा के आकाश शर्मा, सुमित शर्मा, मधु तथा प्रिया को नियुक्त किया गया। आगरा महानगर और आगरा जिला के विभाग संगठन मंत्री के रूप में आशीष चंदेल, पूर्व विभाग संगठन मंत्री आगरा नितिन माहेश्वरी (आगरा) का केंद्र परिवर्तित कर बरेली हुआ। महानगर विस्तारक के रूप में नीरज गोस्वामी को बनाया गया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को प्रांत उपाध्यक्ष मनु प्रताप सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रियंका तिवारी, प्रांत सह मंत्री शुभम कश्यप, महानगर अध्यक्ष बीके अग्रवाल जी महानगर मंत्री तान्या सिंह ने संबोधित किया।

मून ब्रेकिंग के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें –
https://chat.whatsapp.com/BpgZvsh7qm0LQz2pRz3FW6

Related Articles

Leave a Comment