Home » आगरा रेल मंडल में इस व्यवस्था की हुई नई शुरआत, रेल हादसों पर लगेगी रोक

आगरा रेल मंडल में इस व्यवस्था की हुई नई शुरआत, रेल हादसों पर लगेगी रोक

by pawan sharma

आगरा। आगरा रेल मंडल में रोलिंग इन और रोली आउट का परीक्षण पहले मैनुअल होता था लेकिन अब यह सारी व्यवस्थाएं ऑन रिकॉर्ड होगी। जी हां, आगरा रेल मंडल में यांत्रिक विभाग के द्वारा यार्ड में कैमरे लगाए गए हैं और इसकी रिकॉर्डिंग यांत्रिक विभाग के पास बनी नई मॉड्यूलर रोलिंग हट में होगी।

बताते चलें कि कैंट स्टेशन पर आने वाली ट्रेन को रोलिंग इन और रोलिंग आउट परिक्षण से होकर गुजरना पड़ता है। आगरा रेल मंडल के यांत्रिक विभाग के कर्मचारी इस परिक्षण को पैसेंजर यार्ड में करते है। जिसके बाद ही ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया जाता है। इस परीक्षण के माध्यम रेल कर्मचारी यह पता लगाते है कि ट्रेन में किसी तरह की दिक्कत तो नहीं है। ट्रेन के ब्रेक ठीक हैं और हॉट एक्सेल जैसी समस्याएं तो उत्पन्न नहीं हो रही। कम्पलिंग लूस तो नहीं है या फिर ट्रेन का कोई पार्ट लटका हुआ ना हो। इन सारी व्यवस्थाओं को देखा जाता है जिससे किसी तरह का हादसा न हो।

अब यह व्यवस्था ऑन रिकॉर्ड होने जा रही है। आगरा रेल मंडल के प्रबंधक ने इस नई मॉड्यूलर रोलिंग हॉट का उद्घाटन
कर इसकी शुरुआत कर दी। इस मॉडल में कंप्यूटर की व्यवस्था की गई है जो यार्ड में लगे कैमरे से कनेक्ट है। यहां पर बैठने वाले कर्मचारी ट्रेन की जांच-पड़ताल देख सकेंगे और इसकी रिकॉर्डिंग भविष्य में भी काम आएगी।

आगरा मंडल के पीआरओ का कहना था कि मॉडलर रोलिंग हॉट की आगरा रेल मंडल में पहली व्यवस्था है। पहले सारा काम मैनुअल होता था।

Related Articles

Leave a Comment