Home » आगरा में चल रही सेना भर्ती में लगाई बड़ी सेंध, 15 लोग हिरासत में

आगरा में चल रही सेना भर्ती में लगाई बड़ी सेंध, 15 लोग हिरासत में

by admin
A huge dent in the ongoing army recruitment in Agra, 15 people in custody

Agra. शहर में चल रही सेना भर्ती में भी माफियाओं ने सेंध लगाने का प्रयास किया है। इस बार फ़र्ज़ी दस्तावेजों के माध्यम से सेंध लगाने की कोशिश की गई। सिकंदरा पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भर्ती देखने आए 10 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी निशानदेही पर अभ्यर्थियों के फ़र्ज़ी दस्तावेज बनाने वाले 5 लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। इस पूरे मामले की जानकारी प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी बबलू कुमार ने दी।

सिकंदरा क्षेत्र स्थित आनंद इंजीनियर कॉलेज में सेना की भर्ती चल रही है। अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज की जांच करने पर सेना को उनके फ़र्ज़ी होने का शक हुआ। पुलिस को सूचना देने पर पुलिस ने 10 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ। उनसे मिली जानकारी के बाद पुलिस ने फ़र्ज़ी दस्तावेज तैयार करने वाले आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित कोविड 19 की फ़र्ज़ी रिपोर्ट बनाकर अभ्यर्थियों को दे रहे थे।

गिरफ्तार आरोपित अभ्यर्थी –

1:- लवकुश चौधरी पुत्र पहलाद निवासी गांव राजौर थाना अनूप शहर, बुलंदशहर
2:- कुलदीप पुत्र राजेन्द्र सिंह तेवतिया निवासी गांव वीरपुर गौतमबुद्ध नगर
3:- प्रदीप पुत्र चुन्नू लाल निवासी बाबूगढ़ छावनी जनपद हापुड़
4:- गौरव पुत्र राजकुमार निवासी बाबूगढ़ छावनी जनपद हापुड़
5:- विनीत पुत्र यशपाल सिंह निवासी बाबूगढ़ छावनी जनपद हापुड़
6:- सनी पुत्र आनंद कुमार निवासी बाबूगढ़ छावनी जनपद हापुड़
7:- रोहित गंगादास निवासी थाना स्याना बुलंदशहर
8:- हितेश शिव अवतार कुमार निवासी थाना स्याना बुलंदशहर
9:- सचिन राजवीर सिंह कुमार निवासी थाना बहादुरगढ़ हापुड़
10:- जय प्रकाश पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी बीबी नगर बुलंदशहर

फ़र्ज़ी दस्तावेज बनाने में गिरफ्तार आरोपित-

1:- शिव कुमार पुत्र रत्नेश निवासी थाना मोहम्मदाबाद फरुखाबाद
2:- सोनू खान पुत्र शब्बीर अहमद ग्राम अरसेना निवासी सिकन्दरा आगरा
3:- नवीन पुत्र शब्बीर अहमद ग्राम अरसेना निवासी सिकन्दरा आगरा
4:- फ़िरोज़ पुत्र अशोक ग्राम अरसेना निवासी सिकन्दरा आगरा
5:- मुनीर पुत्र शब्बीर अहमद ग्राम अरसेना निवासी सिकन्दरा आगरा

सोमवार को लिया था आधा दर्जन संदिग्धाें को हिरासत में-

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि सेना भर्ती के दौरान सेना अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया था। इनसे देर रात तक पूछताछ चली। कुछ और लोगों के नाम सामने आए थे। भर्ती स्थल के बाहर कुछ लोग युवाओं को फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनाकर भर्ती कराने का झांसा दे रहे थे। कुछ युवा इनके जाल में फंसकर फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवा चुके थे। पुलिस ने फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाने वाले और बनाने वाले छह युवकों को पकड़ा। देर रात तक इनसे पूछताछ की गई।

बरामदगी-
1:- कूट रचित दस्तावेज,
2:- 11 आधार कार्ड,
3:- 2 एडमिट कार्ड,
4:- 8 निवास प्रमाण पत्र,
5:- 6 जाति प्रमाण पत्र,
6:- 2 अविवाहित प्रमाण पत्र,
7:- फर्जी कोविड-19 जांच रिपोर्ट,
8:- 2 लैपटॉप व अन्य सामान बरामद किए है।

एसएसपी बबलू कुमार के मुताबिक जो लोग पकड़े गए हैं, वे फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सेना में भर्ती में सम्मलित हुए थे। सभी का फिजिकल होना था। सभी के प्रमाण पत्रों की जांच कराई गयी तो फर्जी निकले। पूछताछ में सभी ने बताया कि उनके जनपद में भर्ती न होने पर उन्होंने कासगंज के फर्जी प्रमाण पत्रों के माध्यम से भर्ती में भाग लिया था। इन्ही लोगों से पता चला कि सम्राट अस्पताल के पास एक घर में फर्जी सेना भर्ती के प्रमाण पत्र तैयार किये जा रहे है। इस पर कार्यवाही कर मौके से लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Related Articles