Home » रामलाल वृद्ध आश्रम में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार

रामलाल वृद्ध आश्रम में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार

by pawan sharma

आगरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पवित्र मौके पर रामलाल वृद्ध आश्रम, सिकंदरा पर भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया है। सुखमनी सेवा सभा द्वारा इस भव्य कीर्तन दरबार में अमृतमई कीर्तन की बरखा की जाएगी। वृद्ध आश्रम में तमाम वृद्ध स्त्री पुरुष मजबूरी वश निवास करते हैं उनके लिए यह एक अद्भुत नजारा होगा। अमृतमई कीर्तन का आयोजन सुखमनी सेवा सभा के प्यारे वीर महेंद्र पाल सिंह करेंगे। कीर्तन आयोजन के उपरांत गुरु के अटूट लंगर का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम 26 अगस्त दिन सोमवार को प्रातः 7 बजे से लेकर 9.30 बजे तक आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम में शिव प्रसाद शर्मा, जगमीत सिंह गुलाटी, संजय जटाना, गुरमीत सिंह सेठी, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, बबलू वयानी, गुरमुख वयानी, रूप किशोर सुखवानी, मनीष नागरानी, हरजिंदर सिंह, गुरदीप सिंह लूथरा, देवेंद्र सिंह, अरविंद सिंह पप्पी, गोरू भाई समस्त अमृतवेला वयानी परिवार आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Leave a Comment