Home » हॉलैंड के चार सदस्यीय दल ने इस विद्यालय का किया दौरा, जाने क्यों

हॉलैंड के चार सदस्यीय दल ने इस विद्यालय का किया दौरा, जाने क्यों

by pawan sharma

आगरा। उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन की ओर से मजदूरों के हित में किए जा रहे कार्य और उनके प्रयासों को जानने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश ग्रामीण श्रमिक शिक्षा संस्थान की ओर से श्रमिक बच्चों को किस तरह की शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है इसको जानने के लिए हॉलैंड की ट्रेड यूनियन FNV का चार सदस्य दल आगरा पहुंचा।

सबसे पहले इस चार सदस्य दल ने धनौली स्थित श्रमिक स्कूल पहुंचे जहां पर FNV ट्रेड यूनियन के सभी सदस्यों ने बच्चों से वार्ता की और यह जानने का प्रयास किया कि उत्तर प्रदेश ग्रामीण श्रमिक शिक्षा संस्थान बच्चों को किस तरह की शिक्षा उपलब्ध करा रहा है। बच्चों से वार्ता कर ट्रेड यूनियन के सदस्य संतुष्ट दिखाई दिए और संगठन के प्रयासों की सराहना की।

इसके बाद FNV ट्रेड यूनियन के सदस्य फतेहाबाद के ईट भट्टा पर पहुँचे। जहाँ पर चार सदस्यीय दल ने मजदूरों और ईट भट्टा मालिकों से वार्ता कर उनकी स्थिति को जाना। साथ ही भट्टे पर होने वाले कार्यो को भी देखा। इतना ही नहीं यहाँ पर काम करने वाले मजदूरों के लिए संगठन के क्या काम किये, इसको भी जाना।

मजदूरों ने FNV के सदस्यों को बताया कि उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन के प्रयासों से सभी को न्यूनतम वेतन से अधिक मजदूरी मिल रही है। वहीं मजदूरों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिकित्सा कैंप भी लगाये जाते है। इस भट्टे पर पहले बच्चे भी काम करते थे लेकिन संगठन द्वारा चलाये गए जागरूक अभियान से अब यहाँ पर चाइल्ड लेबर पूरी तरह ख़त्म हो गया है।

Related Articles

Leave a Comment