Home » भाजपा महानगर के एक बड़े पदाधिकारी भी मेयर की दौड़ में

भाजपा महानगर के एक बड़े पदाधिकारी भी मेयर की दौड़ में

by admin
UP Election 2022: BJP released the list of first candidates, declared these candidates from 9 seats in Agra district

आगरा। कुछ ही दिनों में उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव होने वाले हैं। संभवत इसी माह के अंत में चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है। हालांकि अभी तक मेयर और पार्षदों के आरक्षण सीट की घोषणा नहीं हुई है लेकिन शहर के कई बड़े चेहरे मेयर की टिकट पाने के लिए दौड़ शुरू कर चुके हैं। इसी क्रम में अब भाजपा महानगर के एक बड़े पदाधिकारी का नाम भी जुड़ गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महानगर के इस पदाधिकारी को मेयर टिकट के लिए जोर आजमाइश करने को कहा गया है। जिसके बाद से इस पदाधिकारी ने लखनऊ की दौड़ शुरू कर दी है। वहीं पार्टी कार्यक्रमों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

बताते चलें कि महानगर के इन बड़े पदाधिकारी की व्यापारी वर्ग में इनकी अच्छी पैठ हैं। बृज क्षेत्र के एक शीर्ष पदाधिकारी के अलावा राष्ट्रीय संगठन के शीर्ष नेता से भी इनके घनिष्ठ संबंध बताए जाते हैं।

बहरहाल मेयर टिकट की दौड़ में उनकी दावेदारी कितनी मजबूत होती है यह कहना अभी मुश्किल होगा क्योंकि अभी तक मेयर सीट पर आरक्षण की घोषणा नहीं हुई है। मेयर सीट के पिछड़े, महिला (सामान्य) या सामान्य (पुरुष) होने के बराबर आसार है। इसलिए अभी कुछ भी कहना जल्दी होगा।

Related Articles

Leave a Comment