Home » भाजयुमो बृज क्षेत्र अध्यक्ष पर 4 करोड़ की अवैध वसूली का आरोप

भाजयुमो बृज क्षेत्र अध्यक्ष पर 4 करोड़ की अवैध वसूली का आरोप

by admin
BJYM Brij area president accused of illegal recovery of 4 crores

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित एस एन जे गोल्ड रिसोर्ट में भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेशीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हो जाने के बाद भाजयुमो पदाधिकारियों ने एक दूसरे के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू कर दिया है। भाजयुमो ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष पद से निष्कासित किए गए पदाधिकारी ने भाजयुमो क्षेत्र अध्यक्ष पर लगभग 4 करोड रुपए की अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर फेसबुक पर जमकर चल रहा है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के मुताबिक पहले भाजयुमो ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष मनीष गौतम के नाम की आईडी से एक पोस्ट डाली गई जिसमें ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष अंशुल राणा को युवा मोर्चा उपाध्यक्ष के दायित्व से मुक्त होने की घोषणा की गयी।

इसके बाद अंशुल राणा ने भाजयुमो ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष के खिलाफ फेसबुक पर ही मोर्चा खोलते हुए आरोप लगाया कि ‘मनीष गौतम और उसके गुर्गो द्वारा लगभग 200 व्यापारियों से दो 2-2 लाख लिए गए हैं और कार्यकर्ताओं से भी ₹1 लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। इसका उन्होंने विरोध किया जिसके चलते बने युवा मोर्चा की टीम से निकाल दिया गया।’

बहरहाल अब देखने वाली बात होगी कि भाजयुमो के प्रशिक्षण वर्ग में युवाओं को नैतिक जिम्मेदारी और अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले भाजपा के शीर्ष नेता इस मामले में किस तरह से कार्यवाई करेंगे और पार्टी की छीछालेदर होने से बचाने के लिए क्या कदम उठाएंगे।

Related Articles

Leave a Comment