Home » बाजार कमेटी के व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील वीडियो अपलोड, ग्रुप सदस्यों में हड़कंप

बाजार कमेटी के व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील वीडियो अपलोड, ग्रुप सदस्यों में हड़कंप

by admin
Obscene video uploaded on Honorable's WhatsApp group, stirred up, reaction started coming, see who

आगरा। अजीत नगर बाजार कमेटी के व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील वीडियो अपलोड। ग्रुप सदस्यों में हड़कंप।

अजीत नगर बाजार कमेटी के सदस्य प्रतिदिन सेल्फी प्वाइंट पर एक नियत समय पर ध्वजारोहण करके एक नया आयाम स्थापित कर रहे हैं। लेकिन शुक्रवार को अजीत नगर बाजार कमेटी के व्हाट्सएप ग्रुप पर बाजार कमेटी के सदस्य द्वारा अश्लील वीडियो अपलोड कर दिया गया। इससे कमेटी के सदस्यों में हड़कंप मच गया। बाद में सदस्य को ग्रुप से रिमूव किया गया।

दरअसल आपको बताते चलें आगरा के खेरिया मोड़ स्थित अजीत नगर बाजार कमेटी के सदस्यों ने अजीत नगर बाजार कमेटी के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। इस ग्रुप पर शुक्रवार को सुबह 8:29 पर ग्रुप के सदस्य द्वारा कई अश्लील वीडियो को अपलोड कर दिया गए। जिनकी संख्या तकरीबन एक दर्जन थी। अश्लील वीडियो और फोटो अपलोड करने के बाद ग्रुप के सदस्यों में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में ग्रुप और बाजार कमेटी के सदस्य एक दूसरे से राय लेने लगे। वीडियो अपलोड करने वाले सदस्य को रिमूव करने के दिशा निर्देश भी जारी हुए। बताया यह भी जा रहा है अजीत नगर बाजार कमेटी के व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील वीडियो अपलोड करने का मामला कोई पहली बार नहीं हुआ है। इससे पूर्व भी एक बार अजीत नगर बाजार कमेटी के व्हाट्सएप ग्रुप पर एक सदस्य द्वारा इस तरीके की हरकत की गई थी। इस घटना के बाद जहां बाजार कमेटी के सदस्यों में हड़कंप मचा हुआ है तो वही अजीत नगर बाजार कमेटी के सदस्यों की छीछालेदर भी हो रही है।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles

Leave a Comment