आगरा। बरसाना जाने वाले ध्यान दें, जाने से पहले रुट को चेक कर लें। मंत्री के बेटे की सगाई कार्यक्रम को देखते हुए आज रात तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
बता दें कि चौधरी लक्ष्मीनारायण के बेटे की सगाई आज गुरुवार को बरसाना के संकेत गांव में है। ऐसे में बुधवार शाम पांच बजे से ही रूट को डायवर्ट कर दिया गया है। पुलिस ने जाम से बचाने के लिए बरसाना को जोड़ने वाले मार्गों पर आज रात दस बजे तक रूट डायवर्ट किया है। इस दौरान भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
बताया जा रहा है कि मंत्री के बेटे के सगाई कार्यक्रम में ब्रज के अधिकांश गांवों को निमंत्रण है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग आ सकते हैं। दरअसल मथुरा के छाता से विधायक चौधरी लक्ष्मीनारायण सरकार में छठी बार कैबिनेट मंत्री बने हैं। उनकी पहचान वहां बड़े जाट नेता के रूप में होती है। इसके अलावा लोग वहां पर उन्हें लक्ष्मी बाबा कहकर भी पुकारते हैं। ऐसे में सगाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग आ सकते हैं।
एक मीडिया वेबसाइट के अनुसार, सीओ गोवर्धन गौरव कुमार ने बताया कि बरसाना से पहले गोवर्धन के नीमगांव, कोसी से हाईवे पर कामां के ढिलावती बार्डर से गांव संकेत की ओर भारी वाहन नही जाएंगे। इसके अलावा लाडिली जी मंदिर मार्ग के साथ अन्य प्रमुख रास्तों पर प्रवेश प्रतिबंधित है। यह व्यवसथा गुरुवार रात दस बजे तक रहेगी।
अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…
https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF