Home » वाणिज्य कर अधिकारी सेवा संघ की आगरा जोन इकाई के अध्यक्ष बने विनोद तिवारी

वाणिज्य कर अधिकारी सेवा संघ की आगरा जोन इकाई के अध्यक्ष बने विनोद तिवारी

by admin
Vinod Tiwari became the president of Agra Zone Unit of Commercial Tax Officer Service Association

आगरा। वाणिज्य कर अधिकारी सेवा संघ की आगरा जोन इकाई के अध्यक्ष बने विनोद तिवारी। टीम की भी की गई घोषणा।

आगरा के जयपुर हाउस स्थित सभागार में मंगलवार को वाणिज्य कर अधिकारी सेवा संघ की आगरा जोन इकाई की टीम का चयन किया गया। इसमें उप आयुक्त डॉ. विनोद कुमार तिवारी को अध्यक्ष पर के लिए चुना गया। सचिव पद पर शिवानी गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कौशल कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष पद पर प्रवेश तोमर, संयुक्त सचिव पद पर मो. नदीम खां और कोषाध्यक्ष पद अखिलेश कुमार गुप्ता चुने गए।

अधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया

इसके बाद अधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। फिर अधिकारियों की समस्याओं को सुलझाने पर विमर्श हुआ। तय किया गया कि समस्याओं के संबंध में आला अधिकारियों से मिला जाएगा। इसके बाद अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। वाणिज्य कर अधिकारी सेवा संघ के अध्यक्ष डीएस गौतम एवं महासचिव प्रदीप पटेल की उपस्थिति विशेष रही।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles