नई दिल्ली (22 May 2022)। यूजीसी नेट 2022 की परीक्षा के लिए आवेदन करने की डेट बढ़ाई गई। अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन।
यूजीसी ने नेट 2022 की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। यूजीसी के चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने अपने अधिकारिक टिवटर हैंडल पर ट्वीट किया, यूजीसी नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 के लिए आनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के संबंध में आवेदन जमा करने और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 30 मई 2022 कर दी गई है।
In pursuant to representations from the candidates, regarding submission of online application form for UGC-NET December 2021 and June 2022 (merged cycles), it has been decided to extend the last date for submission and fee payment to 30 May 2022.
— Mamidala Jagadesh Kumar (@mamidala90) May 22, 2022
उन्होंने आगे लिखा कि अधिक जानकारी के लिए आप एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in पर जा सकते हैं। इसके अलावा 011—40759000 पर कॉल कर सकते हैं।