Home » आंगनबाड़ी केंद्रों की बदलेगी सूरत, मॉडर्न प्ले स्कूल की तर्ज पर होंगे विकसित

आंगनबाड़ी केंद्रों की बदलेगी सूरत, मॉडर्न प्ले स्कूल की तर्ज पर होंगे विकसित

by admin
Appearance of Anganwadi centers will be developed on the lines of modern play school

Agra. आगरा जिले की आंगनबाड़ी केंद्रों की सूरत और सीरत बदलने जा रही है। इन केंद्रों को आधुनिक बनाने की जिम्मेदारी मुख्य विकास अधिकारी ने अपने कंधों पर उठाई है। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों की कायाकल्प की जा रही है। इसकी जानकारी मुख्य विकास अधिकारी ए मानिक नंदन ने दी।

मॉडर्न प्ले स्कूल की तर्ज पर होंगे आंगनबाड़ी केंद्र:-

मुख्य विकास अधिकारी ए मानिक नंदन ने बताया कि जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडर्न प्ले स्कूल की तर्ज पर विकसित करने की योजना बनाई है। सभी केंद्रों पर रंगाई पुताई का काम चल रहा है और आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र पूरी तरह से मॉडर्न प्ले स्कूल की तर्ज पर बनाये जा रहे है।

100 आंगनबाड़ी केंद्रों को चुना गया है:-

मुख्य विकास अधिकारी ए मानिक नंदन ने बताया कि जिले में 100 आंगनबाड़ी को पहले फेज़ में चुना गया है।यहां पर मॉडर्न प्ले स्कूल की तर्ज पर इन्हें विकसित किया जाएगा।सब कुछ ठीक रहा तो और भी आंगनवाड़ी केंद्रों को इस योजना में शामिल कर उनकी भी कायाकल्प की जाएगी।

बेहतर आधुनिक शिक्षा मिले छात्रों को:-

मुख्य विकास अधिकारी ए मानिक नंदन का कहना है कि शिक्षा के स्तर में निरंतर सुधार के प्रयास किये जा रहे है। प्रत्येक सरकारी विद्यालय में विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित शिक्षा मिले इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles