Home » आगरा की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ वंदना सिंघल का हुआ निधन, दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था इलाज

आगरा की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ वंदना सिंघल का हुआ निधन, दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था इलाज

by admin
Agra's senior doctor Dr Vandana Singhal passed away, treatment was going on in Delhi hospital

आगरा। वरिष्ठ चिकित्सक और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ वंदना सिंघल का दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान आज बुधवार सुबह निधन हो गया। पिछले 20 दिनों से दिल्ली के आईपीएल इंस्टिट्यूट में उनका इलाज चल रहा था। डॉ वंदना का निधन हो जाने के बाद आगरा के चिकित्सक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के मुताबिक डॉ. वंदना सिंघल काफी समय से बीमार थीं। हेपेटाइटिस बी से संक्रमित होने से उनका लिवर डैमेज हो गया था। आईवीएल इंस्टीटयूट दिल्ली में उनका बुधवार सुबह लिवर ट्रांसप्लांट होना था। यह ऑपरेशन लगभग 6 से 10 घंटे का था लेकिन इसी दौरान ही उनका निधन हो गया।

डॉ वंदना सिंघल के पति डॉ वीके सिंघल नगर स्वास्थ्य अधिकारी रह चुके हैं। उनका कमला नगर और ट्रांस यमुना कॉलोनी में वंदना नर्सिंग होम है। डॉ वंदना सिंघल दोनों नर्सिंग होम पर बैठकर महिलाओं को देखती थीं।

Related Articles