Home » पड़ौसी ने किसान को मारी गोली, जाने वजह

पड़ौसी ने किसान को मारी गोली, जाने वजह

by pawan sharma

आगरा। पुरानी रंजिश को लेकर खेत पर सो रहे किसान को पड़ोसी ने गोली मार दी गोली लगने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया।

आनन-फानन में किसान को एस एन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया मामला थाना सिकंदरा के मांगरोल गुर्जर गांव का है।

थाना सिकंदरा के मांगरोल गुर्जर गांव में उस समय अफरा तफरी मच गई जब खेत पर सो रहे एक किसान को पड़ोसी ने गोली मार दी। गोली लगने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया आनन-फानन में किसान को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया।

जहां किसान की हालत नाजुक बनी हुई है। दरअसल घटना उस समय की है। जब 55 वर्षीय किसान धनवीर सिंह खेत पर सो रहा था उसी समय पड़ोसी सूरे पाल आया और धनवीर को गोली मार दी।

काफी देर बाद जब धनवीर का पुत्र अशोक खेत पर गया था जब अशोक ने धनवीर को देखा तो आनन-फानन में अशोक ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई।
आनन-फानन में धनवीर को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। जहां तनवीर की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Comment