Home » आगरा में खोदी जाएगी 8 किमी लंबी सुरंग, अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन के लिए मिली मंजूरी

आगरा में खोदी जाएगी 8 किमी लंबी सुरंग, अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन के लिए मिली मंजूरी

by admin
Agra Metro Job: Last chance for job application in Agra Metro, salary up to 2.80 lakhs

आगरा। आगरा में मेट्रो का काम बहुत तेज गति से चल रहा है। अभी प्रॉयरिटी कॉरिडोर के तीन एलिवेटेड स्टेशनों ताज पूर्वी गेट, बसई और फतेहाबाद मेट्रो स्टेशन के लिए काम चल रहा है। इसके बाद अगले महीने से आगरा में सुरंग खोजने का काम शुरू हो सकता है। क्योंकि शहर में सात अंडर ग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनाने की मंजूरी मिल चुकी है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अनुसार आगरा में सात भूमिगत स्टेशनों के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में टेंडर की बिड खोली जाएगी
इसके बाद अंडरग्राउंड स्टेशनों के लिए काम शुरू किया जाएगा।

8 km long tunnel to be dug in Agra, approval for underground metro station

बताते चलें कि ताजमहल से आरबीएस तक 7 अंडरग्राउंड स्टेशन बनाये जाएंगे। इन सात स्टेशनों के लिए करीब 8 किलोमीटर लंबी सुरंग खोदी जाएगी। सबसे पहले प्रॉयरिटी कॉरिडोर पर चल रहे तीन भूमिगत स्टेशनों ताजमहल, आगरा फोर्ट और जामा मस्जिद के लिए काम होगा। इसके बाद चार अन्य स्टेशन एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस कॉलेज भी अंडरग्राउंड है। ऐसे में ताजमहल से लेकर पहले जामा मस्जिद तक सुरंग बनाई जाएगी और फिर यहां से पुराने शहर हींग की मंडी होते हुए एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी होते हुए आरबीएस तक मेट्रो की सुरंग बनेगी. सातों मेट्रो स्टेशन के लिए 2200 करोड़ रुपये के टेंडर 13 अक्तूबर को खुलेंगे।

8 km long tunnel to be dug in Agra, approval for underground metro station

आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट इस समय तेज गति से चल रहा है। आगरा मेट्रो का पहला एलिवेटेड स्टेशन ताज पूर्वी गेट तो अब शेप में भी आना शुरू हो गया है। अगले महीने से उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से आगे के अंडरग्राउंड स्टेशनों के लिए काम ​शुरू किया जा सकता है। इस कॉरिडोर के आने वाले सात स्टेशन अंडरग्राउंड हैं

ये हैं 7 अंडरग्राउंड स्टेशन

ताजमहल
आगरा फोर्ट
जामा मस्जिद
एसएन मेडिकल कॉलेज
आगरा कॉलेज
राजा की मंडी
आरबीएस कॉलेज

Related Articles