Home » कांग्रेस की पहली सूची में 50 महिलाओं को मिला टिकट, आगरा से होंगी ये उम्मीदवार

कांग्रेस की पहली सूची में 50 महिलाओं को मिला टिकट, आगरा से होंगी ये उम्मीदवार

by admin
50 women got tickets in the first list of Congress, these candidates will be from Agra

आगरा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने सबसे पहले अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। इसमें महिलाओं को अधिक भागीदारी दी गई है। 125 प्रत्याशियों की सूची में 50 महिलाओं को कांग्रेस ने टिकट दिया है। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के “लड़की हूं लड़ सकती हूं” नारे के साथ महिलाओं को अधिक भागीदारी दी जा रही है। आगरा में भी प्रथम सूची में 2 महिलाओं को विधानसभा चुनाव का प्रत्याशी बनाया है।

चुनावी घमासान के में चल रही दल बदल की रेस के बीच कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी की है। पहली सूची में 125 प्रत्याशी घोषित किए हैं, जिनमें से 50 महिलाएं हैं। आगरा में विधानसभा – 86 एत्मादपुर से शिवानी सिंह बघेल और विधानसभा – 94 बाह से कांग्रेस की आगरा पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित को प्रत्याशी बनाया गया है।

इन्हें भी मिली दावेदारी

कांग्रेस पार्टी द्वारा आगरा में दो महिलाओं को टिकट देने के अलावा आगरा दक्षिण से अनुज शर्मा, आगरा उत्तर से विनोद बंसल, फतेहाबाद से होतम सिंह निषाद, खैरागढ़ सीट से राम नाथ सिकरवार, आगरा ग्रामीण से उपेंद्र सिंह को भी प्रत्याशी बनाया गया है।

Related Articles