Home » 50 हजार लोगों ने सेव किया टोल फ्री नंबर 1930, साइबर क्राइम होने पर तुरंत करे शिकायत

50 हजार लोगों ने सेव किया टोल फ्री नंबर 1930, साइबर क्राइम होने पर तुरंत करे शिकायत

by admin

आगरा। ऑनलाइन फ्रॉड या साइबर क्राइम होने पर तत्काल टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए आगरा एसएसपी द्वारा तीन दिवसीय जागरूक अभियान चलाया गया। इस अभियान का आज अंतिम दिन था। इन ​तीन दिनों में आगरा शहर में लगभग 50 हजार से अधिक लोगों पास साइबर क्राइम का टोल फ्री नंबर 1930 सेव करवाया गया।

जब भी किसी के साथ ऑनलाइन फ्रॉड या साइबर क्राइम की घटनाएं होती हैं तो पीड़ित को सबसे बड़ी समस्या यह आती है कि वह इसकी शिकायत कहां करें। कई बार थाने चौकी में शिकायत दर्ज कराने के लिए चक्कर काटते रहते हैं लेकिन जानकारी के अभाव में सही जगह पर साइबर क्राइम की शिकायत दर्ज नहीं करा पाते। लोगों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए आगरा एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने शहर में एक अभियान चलाया।

बताते चलें कि साइबर क्राइम या ऑनलाइन फ्रॉड होने के बाद इसकी शिकायत दर्ज कराने के लिए सरकार ने साइबर क्राइम का टोल फ्री नंबर जारी कर रखा है। लेकिन अभी भी लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। इसके लिए एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने आगरा में मंगलवार से साइबर क्राइम टोल फ्री नंबर सेव कराने का अभियान शुरू किया। यह अभियान लगभग 3 दिन तक चलाया गया। आज अंतिम दिन था।

साइबर क्राइम का टोल फ्री नंबर लोगों के पास सेव कराने के लिए साइबर सेल द्वारा सभी थानों के प्रभारियों के मोबाइल पर एक लिंक शेयर किया गया है। इस लिंक को ओपन करने के बाद मोबाइल धारक का नाम और मोबाइल नंबर लिखा जाता है। जानकारी भरने के बाद सेव करते ही यह डाटा साइबर सेल में पहुंच जाता है। लोगों को बताया जा रहा है कि किसी भी तरह के साइबर क्राइम होने पर तत्काल 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें।

आगरा साइबर सेल से विजय तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि आगरा एसएसपी के नेतृत्व में तीन दिन तक चले इस ​अभियान में शहर के लगभग 50 हजार से अधिक लोगों के पास टोल फ्री नंबर सेव कराया गया है। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि उनके साथ जब भी साइबर फ्रॉड हो तत्काल ही इस टोल फ्री नंबर पर शिकायत करें। ​शिकायत दर्ज होते ही संबंधित पुलिस अधिकारी उनकी समस्या का निस्तारण करायेंगे।

मून ब्रेकिंग के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें –
https://chat.whatsapp.com/BpgZvsh7qm0LQz2pRz3FW6

Related Articles

Leave a Comment