Home » यमुना में नहाने गए 4 बच्चे डूबे, तीन लापता

यमुना में नहाने गए 4 बच्चे डूबे, तीन लापता

by pawan sharma

आगरा। मेहताब पार्क यमुना किनारे पर उस समय कोहराम मच गया जब यमुना में नहाने गए चार किशोर यमुना में नहाते समय डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया और पुलिस को इस घटना की सूचना दी। पुलिस के आने तक बच्चे डूब गए। मौके पर पहुँची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्चों को ढूढ़ने का प्रयास किया लेकिन चार बच्चों में से एक बच्चा मिल गया और तीन बच्चों की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस ने यमुना में मिले बच्चे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी बच्चों के परिजनों को दी। इस घटना की सूचना पाकर बच्चों के परिवार में कोहराम मच गया और सभी बच्चों के परिजन यमुना घाट पहुँच गए।

मामला एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के मेहताब बाग़ रोड स्थित 11 सीढ़ी का है। 11 सीढ़ी के पास चार किशोर भीषण गर्मी के कारण यमुना में नहाने गए थे। लोगों ने बताया कि यह चारों यमुना में नहाते नहाते गहरे पानी मे चले गए और डूबने लगे। किशोरों को डूबता देख वहां पर मौजूद लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों से चारों किशोरों की तलाश शुरू कराई। यमुना में गोताखोरों की तलाश करने पर एक किशोर मिल गया और बाकी के तीन किशोरों का अभी तक मालूम नहीं पड़ा है।

बताया जाता है कि यमुना में नहाने गए सभी किशोर नगला देव जीत के रहने वाले मुस्लिम परिवार से हैं। घर में ईद का माहौल था तो सभी बच्चे एक साथ पार्क घूमने की कहकर घर से निकले थे लेकिन यमुना में नहाने चले गए और यह हादसा हो गया। इस घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

फिलहाल पुलिस ने गोताखोरों के साथ स्टीमर भी बच्चों की तलाश में लगा दिए है जिससे दूर दराज तक यमुना में बच्चों की तलाश की जा सके।

Related Articles

Leave a Comment