Home » आग लगने से 4 बीघा खेत की फसल जलकर हुई राख

आग लगने से 4 बीघा खेत की फसल जलकर हुई राख

by pawan sharma

आगरा। थाना बरहन के नगला नत्था में उस समय एक किसान के घर में कोहराम मच गया जब किसान की खेत में कटी रखी गेहूं की फसल में आग लग गयी। आग लगने की सूचना जैसे ही पीड़ित किसान को हुई तो पीड़ित के साथ साथ ग्रामीणों ने भी खेत की ओर दौड़ लगा दी।

फसल में आग लगने की सूचना क्षेत्रीय पुलिस और फायर विभाग को दी गयी। दमकल की गाड़ी जब तक घटनास्थल पहुँची तब तक पीड़ित किसान की पूरी फसल जल गयी।

ग्रामीणों ने बताया कि यह खेत राजपाल सिंह पुत्र सुम्मेर सिंह निवासी नगला नत्था का है। जिसकी फसल में आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। पीड़ित किसान राजपाल ने बताया कि खेत में 4 बीघा गेहूँ की फसल कटी रखी थी। कुछ देर पहले ही खेत से घर गया था। जब तक मुझे फसल में आग लगने की सूचना मिली गयी में परिवार के साथ दौड़ते हुए खेत पर पहूँचे तब तक फसल जल गयी। पीड़ित किसान का कहना है कि अराजक तत्वों ने जानबूझकर आग लगाई है।

Related Articles

Leave a Comment