Home » जम्मू कश्मीर से 38 कैदियों को आगरा केंद्रीय कारागार में किया गया शिफ्ट, सुरक्षा के दिखे कड़े इंतजाम

जम्मू कश्मीर से 38 कैदियों को आगरा केंद्रीय कारागार में किया गया शिफ्ट, सुरक्षा के दिखे कड़े इंतजाम

by admin
38 prisoners from Jammu and Kashmir were shifted to Agra Central Jail, tight security arrangements were seen

जम्मू कश्मीर के 38 कैदियों को आगरा की जेल में स्थानांतरित किया गया है। इन कैदियों के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। शनिवार शाम जम्मू-कश्मीर की अलग-अलग जेलों से एयरलिफ्ट करके 38 बंदियों को आगरा एयरपोर्ट (Agra Airport) लाया गया। वहां से भारी सुरक्षा के बीच पुलिस की गाड़ी में इन सभी कैदियों को केंद्रीय कारागार में शिफ्ट किया गया। पांच दिन पहले भी 15 बंदियों को जम्मू- कश्मीर से सेंट्रल जेल आगरा में शिफ्ट किया गया था। जम्मू-कश्मीर से आए बंदियों की वजह से सेंट्रल जेल की सुरक्षा बढ़ाई गई है।

टारगेट किलिंग में गिरफ्तार किए गए थे:-

जम्मू कश्मीर में टारगेट किलिंग की घटनाएं बढ़ने से पुलिस और प्रशासन में खलबली मची हुई है। इस घटनाओं पर अंकुश लगाने और इस घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए सरकार ने इन कैदियों को शिफ्ट करने का फैसला लिया है।आपको बताते चलें कि जिन कैदियों को आगरा शिफ्ट किया गया है वह सभी जम्मू कश्मीर में टारगेट किलिंग के तहत गिरफ्तार किए गए थे।

38 कैदी सेंट्रल जेल में हुए स्विफ्ट:-

आज शाम 4 बजे के लगभग जम्मू के 11 कश्मीर की विभिन्न जेलों में बंद 27 कैदियों को विशेष वायुयान से आगरा खेरिया एयरपोर्ट लाया गया। शनिवार को कुल जम्मू कश्मीर के 38 कैदियों को सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया है। पूर्व में लाये गए 15 और पीओके के 3 बंदियों को मिलाकर अब तक जम्मू कश्मीर के 56 कैदी आगरा सेंट्रल जेल में बंद हैं।

जेल की बढ़ाई गई सुरक्षा:-

आगरा के वरिष्ठ जेल अधीक्षक वी के सिंह के अनुसार अब सेंट्रल जेल में वर्तमान में (पी ओ के) जम्मू कश्मीर के कुल मिलाकर 56 बंदी हैं। पूर्व में भी यहां कई बंदी शिफ्ट किये गए थे। जेल की सुरक्षा पहले से ही सुदृढ़ है और अब कश्मीरी बंदियों को देखते हुए पीएसी की एक प्लाटून बढ़ाई जा रही है। सभी कैदियों को विशेष बैरक में रखा जा रहा है। ड्यूटी में तैनात कर्मियों के अलावा किसी भी अन्य को इस तरफ आने पर प्रतिबंध है।इसके साथ ही यहां मदिया कटरा रोड की तरफ लगे बैरियर पर पुलिस व्यवस्था बढ़ाई जा रही है और बैरियर के बाद वाहनों का प्रवेश वर्जित किया जाएगा।

38 prisoners from Jammu and Kashmir were shifted to Agra Central Jail, tight security arrangements were seen

सालों से चर्चाओं में रहती है सेंट्रल जेल:-

बता दें कि आगरा की सेंट्रल जेल सालों से चर्चा में रहती है। यहां पहले बाहुबली मुख्तार अंसारी के बंद होने के चलते सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई थी। 2019 में कश्मीरी बंदियों को स्थानांतरित किया गया था। इसके बाद इसी वर्ष अभिषेक बच्चन और यामी गौतम की फ़िल्म दसवीं की शूटिंग के चलते सेंट्रल जेल चर्चा में रही है।

2019 में शिफ्ट हुए थे कश्मीरी बंदी:-

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद वहां सक्रिय अलगाववादी लोगों को तत्कालीन सरकार ने गिरफ्तार किया था।उन लोगों को 2019 से आगरा सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था। तब कश्मीर से 80 से ज्यादा बंदियाें को विशेष विमान से आगरा सेंट्रल जेल भेजा गया था। इन सभी बंदियों को भी लोक सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था जिन्हें यहां से रिलीज किया गया था।

आगरा पुलिस ने सिर्फ कैदियों को किया एस्कॉर्ट:-

एसपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि जो कैदी जम्मू कश्मीर से आगरा लाए गए हैं उन्हें सिर्फ एस्कॉर्ट करने का काम किया गया है आगरा पुलिस एयरपोर्ट से उन्हें एस्कॉर्ट करते हुए सेंट्रल जेल तक लाई है और यहां सेंट्रल जेल प्रशासन को उन्हें सुपुर्द किया गया है।

Related Articles