Home » हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी माता अहिल्याबाई होल्कर जी की 299वीं जयंती

हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी माता अहिल्याबाई होल्कर जी की 299वीं जयंती

by pawan sharma

Aaga. माता अहिल्याबाई होल्कर जी की 299वीं जयंती पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। सबसे पहले पुरानी मंडी चौराहा ताजगंज आगरा स्थित राजमाता अहिल्याबाई होलकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।छलेसर पर 11 कुंडीय यज्ञ में भाग लिया। प्रतिमा स्थल से शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ फीता काट कर किया।

सैकड़ों की संख्या में युवा बाइकों पर नारे लगाते हुए चल रहे थे। मंत्री ने भी उनके साथ बाइक चलाकर रैली में सहभागिता की। पीरौठा गाँव में बघेल समाज द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें बड़ी तादाद में क्षेत्रीय लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिगम्बर सिंह धाकरे, महावीर सिंह बघेल पूर्व प्रमुख, शेर सिंह बघेल पूर्व प्रधान, ज़िला पंचायत सदस्य ब्रजमोहन धनगर रोहित चौहान, हरिओम बघेल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment