लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए पुष्टाहार और सिम भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। राज्यपाल महोदय के समक्ष यह आदेश जारी हुआ है, जिसमें नंबर से उत्तर प्रदेश के निरीक्षक, उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के भत्तों में बढ़ोतरी की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ ने पुलिसकर्मियों के पौष्टिक आहार भत्ते में 25 फीसदी का इजाफा और मोबाइल फोन भत्ता देने की घोषणा की है।

उत्तर प्रदेश पुलिसें आरक्षी, मुख्य आरक्षी, उप निरीक्षक, निरीक्षकों के भत्तों में बढ़ोतरी करने का उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फैसला लिया गया है। आदेश के अनुसार ड्यूटी पर तैनात पीएसी व नागरिक पुलिस के कर्मियों को ₹2000 प्रति वर्ष सिम भत्ता दिया जाएगा। यह वर्ष में 6 महीने के अंतराल पर दो बार में दिया जाएगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस के राजपत्रित अधिकारी-कर्मचारियों के वर्तमान में दिए जा रहे पौष्टिक आहार भत्ते में 25% वृद्धि करने का फैसला लिया है। या दोनों शासनादेश निर्गत होने के साथ ही पारित है। इससे पुलिसकर्मियों को राहत मिलेगी।