Home » काँग्रेस वरिष्ठ नेता सलमान ख़ुर्शीद ने परिवार सहित पहुंचे फतेहपुर सीकरी, मज़ार पर चढ़ाई चादर

काँग्रेस वरिष्ठ नेता सलमान ख़ुर्शीद ने परिवार सहित पहुंचे फतेहपुर सीकरी, मज़ार पर चढ़ाई चादर

by pawan sharma

आगरा। लोकसभा चुनाव के बीच रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद अपने परिवार के साथ जियारत करने के लिए फतेहपुर सीकरी स्थित हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर पहुँचे। जहाँ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने अपने परिवार के साथ हजरत शेख सलीम चिश्ती की मजार पर सजदा किया और सभी के साथ चादर पोशी की। मजार पर चादर पोशी करने के बाद सलमान खुर्शीद ने दरगाह में मन्नत का धागा भी बांधा और शेख सलीम चिश्ती के दर पर देश के लिए अमन चैन की दुआ भी मांगी।

इसके बाद सलमान खुर्शीद ने फतेहपुर सीकरी स्थित शाही जामा मस्जिद पर नमाज भी अदा की। उन्होंने अपने परिवार के साथ फतेहपुर सीकरी का भ्रमण भी किया। बुलंद दरवाजा और बादशाही दरवाजे की खूबसूरती के सलमान खुर्शीद कायल दिखाई दिए। इस दौरान फतेहपुर सीकरी में मौजूद लोगों और पर्यटकों ने कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता के साथ फोटो भी खिंचवाई। लोगों से रूबरू होते हुए सलमान खुर्शीद ने वहाँ की समस्याओं को भी जाना। उन्होंने लोगो को आश्वस्त किया कि अगर सरकार कांग्रेस की बनी तो फतेहपुर सीकरी में सभी विकास कार्य कराए जाएंगे साथ ही पर्यटकों की सुरक्षा से संबंधित उचित कदम उठाएंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने अपने परिवार के साथ फतेहपुर सीकरी में करीब एक घंटा बिताने के बाद रवाना हुए।

Related Articles

Leave a Comment