Home » यमुना नदी में नहाने गया 14 वर्षीय किशोर डूबा, हुई मौत

यमुना नदी में नहाने गया 14 वर्षीय किशोर डूबा, हुई मौत

by admin
14-year-old teenager drowned in Yamuna river, dies

आगरा। फतेहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बमरौली में यमुना नदी में दोस्तों के साथ नहाने गया एक 14 वर्षीय किशोर पानी में डूब गया जिसके चलते उसकी मौत हो गई। ग्रामीण गोताखोरों ने ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किशोर के शव को पानी से बाहर निकाला। घटना की जानकारी पर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के ग्राम बमरौली निवासी रामनिवास का 14 वर्षीय पुत्र बॉबी शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे अपने तीन दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने के लिए चला गया। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और उसमें डूब गया। साथ में नहा रहे बच्चों ने इसकी जानकारी बॉबी के घर पर जा कर दी। घटना की जानकारी पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए ।तथा ग्रामीण गोताखोरों की मदद से उस को ढूंढने का प्रयास किया। बाद में एक बड़ा जाल डाला गया। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बॉबी के शव को यमुना नदी के अंदर से निकाला जा सका।

घटना की जानकारी मिलते ही इस्पेक्टर प्रदीप कुमार , उपनिरीक्षक बृजकशोर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही मृतक के शव का पंचनामा भरवाया।

रिपोर्ट – प्रदीप वर्मा, फतेहाबाद

Related Articles