Home » पिछले 24 घंटे में छिनैती की दो वारदात, दिल्ली की महिला हुई शिकार

पिछले 24 घंटे में छिनैती की दो वारदात, दिल्ली की महिला हुई शिकार

by pawan sharma

आगरा। पिनाहट थाना क्षेत्र की डकैती को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि अपराधियों ने व्यापारी और पर्यटक के साथ लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी। न्यू आगरा थाना क्षेत्र के बल्केश्वर इलाके में अज्ञात बाइक सवारों ने किराना व्यापारी गोपाल प्रसाद को अपना निशाना बनाया। अज्ञात बदमाशो ने तमंचे के बल पर किराना व्यापारी से बैग लूटा जिसमे करीब 1 लाख रुपये नगद थे। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने व्यापारी से जानकारी जुटाई और अज्ञात लुटेरो को पकड़ने के प्रयास शुरु कर दिए हैं।

व्यापारी ने बताया कि वो अपने प्रतिष्ठान से घर जा रहे थे तभी बाइक सवार तीन अज्ञातों ने तमंचे के बल पर रोक लिया और स्कूटर की डिग्गी खुलवाकर नगदी लेकर फरार हो गए।

दूसरी घटना सदर थाना क्षेत्र के आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के नजदीक माल रोड की है। अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों ने दिल्ली की एक महिला को अपना शिकार बनाया। अज्ञात बाइक सवार महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने उसकी शिकायत क्षेत्रीय पुलिस से की है। पीड़ित ने बताया कि वो रिस्तेदारी के एक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। पीड़ित महिला बैटरी रिक्शे से ताज एक्सप्रेस को पकड़ने कैंट स्टेशन अपने परिवार के साथ जा रही थी तभी पीछे से आये बाइक सवार पर्स छीनकर फरार हो गए। पीड़ित महिला एकता गुप्ता ने बताया कि पर्स में करीब 10 हज़ार की नकदी ज्वेलरी और मोबाइल फोन था। फ़िलहाल इन वारदातों ने क्राइम ग्राफ बड़ा दिया है तो वहीं पुलिस की भी मुश्किलें बढ़ गयी है।

Related Articles

Leave a Comment