Home » सिपाही का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

सिपाही का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

by pawan sharma

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र के लक्षीपुरा इलाके में एक सिपाही का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची ताजगंज पुलिस ने सिपाही के शव को पंखे से लटक रहे शव को नीचे उतारा। प्रारंभिक तौर पर जांच पड़ताल में आत्महत्या की संभावना जताई गई है।

ताजगंज पुलिस के मुताबिक आरक्षी 3388 अक्षय कुमार दुजाना बादलपुर गौतम बुद्ध नगर का था। सिपाही अविवाहित था। 2015 बेच का सिपाही मृतक अक्षय कुमार थाना ताजगंज की विभव नगर चौकी पर 2016 से तैनात था। पुलिस को तकरीबन 2:00 बजे सिपाही के शव के फांसी पर लटके जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर ताजगंज राजा सिंह के शव को नीचे उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक सिपाही अक्षय कुमार के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है कि आखिर सिपाही की मौत का कारण क्या है।

Related Articles

Leave a Comment