आगरा। एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के रामबाग रोड पर स्थित विजयनगर टॉकीज के पास पंजाब नेशनल बैंक स्थित है। यहां पर दो सांडों के बीच संघर्ष हुआ। संघर्ष के दौरान एक राहगीर की जान बच गई। नहीं तो राहगीर की मौत भी हो सकती थी।
दरअसल इससे पहले भी एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में 2 सांडो के संघर्ष के दौरान एक युवक की जान जा चुकी है जिसका प्रमाण वीडियो वायरल था। यहां भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है।
एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के रामबाग रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने दो सांडों के बीच संघर्ष हुआ। सांड लड़ते लड़ते इधर उधर जाने लगे। तभी एक राहगीर अपनी मोटरसाइकिल पर खड़ा हुआ था।। लड़ते-लड़ते सांड उसके ऊपर गिर गए।
जैसे तैसे लोगों ने उसकी जान बचाई। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में राहगीर के शरीर के कई हिस्सों में फ्रैक्चर हुए हैं मगर गनीमत रही कि राहगीर की जान बच गई। इस घटनाक्रम को देखकर पूर्व में हुए घटनाक्रम की याद ताजा हो जाती है।
कहानी बिल्कुल एक जैसी है इस मामले का भी वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे लोग ज्यादा से ज्यादा शेयर कर रहे हैं।