Home » सटोरियों पर पुलिस की नज़र हुई टेडी, मैच से पहले सट्टा लगाते गिरफ़्तार

सटोरियों पर पुलिस की नज़र हुई टेडी, मैच से पहले सट्टा लगाते गिरफ़्तार

by pawan sharma

आगरा। एशिया कप के शुरु होते ही आगरा शहर के सटोरिये एक बार फिर सक्रिय हो गए है। इन सटोरियों पर रकाबगंज पुलिस ने शिकंजा कसा है। क्षेत्रीय पुलिस ने बालूगंज में एक मकान पर छापा मारकर 9 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। यह सब सटोरिए एशिया कप में बुधवार को होने वाले भारत-पाक मुकाबले पर सट्टा लगा रहे थे। क्षेत्रीय पुलिस ने सटोरियों से नगदी और एक लैपटॉप 4 मोबाइल तीन केलकुलेटर और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सटोरियों पर कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।

क्षेत्रीय पुलिस ने बताया कि मुखबिर से बड़े पैमाने पर सट्टे का कारोबार चला रहे है। इस सूचना पर जाल बिछाकर छापा मारा। पुलिस को देखकर सटोरिये भागने लगे लेकिन घेराबन्दी कर उन्हें पकड़ लिया गया।

यह सब भारत पाक मैच पर सट्टा लगा रहे थे। सटोरियों के लैपटॉप से भारत पाक के साथ एशिया के हर मैच की तारीख और समय मिला है जिन पर सट्टा लगा हुआ है। पुलिस ने सटोरियों से 1,70,450 रुपये बरामद किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Comment