Home » संयुक्त राष्ट्र ने अभिनेत्री दिया मिर्ज़ा दी ये बड़ी जिम्मेदारी, दिया ने ट्वीट कर जताई ये खुशी

संयुक्त राष्ट्र ने अभिनेत्री दिया मिर्ज़ा दी ये बड़ी जिम्मेदारी, दिया ने ट्वीट कर जताई ये खुशी

by pawan sharma

पर्यावरण को लेकर संयुक्त राष्ट्र बेहद संजीदा नजर आ रहा है। पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र की ओर से संचालित कार्यक्रम के लिए संयुक्त राष्ट्र ने बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा को अपना खास दूत बनाया है। बता दें कि इस काम के लिए दुनिया की 18 जानी मानी हस्तियों को चुना गया है जिनमें से एक दिया मिर्जा भी हैं। फ़िल्म अभिनेत्री दिया मिर्जा ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि- ‘संयुक्त राष्ट्र में सतत विकास लक्ष्यों के महासचिव के रूप में नियुक्त होना एक सम्मान और विशेषाधिकार की बात है।’ बता दें कि चुने गए लोगों में चीन के बड़े उद्योगपति और अली बाबा कंपनी के प्रमुख जैकमा भी शामिल हैं।

इन खास डिप्लोमैट को जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते को प्रचारित करने की जिम्मेदारी दी गई है। इन सभी डिप्लोमैट को यूएन के महासचिव एनटोनियो गुटेरस ने नियुक्त किया है। दीया मिर्जा संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के सदभावना दूत के रूप में पहले भी यूएन से जुड़ी रही हैं। ऐसे में ये नई जिम्मेदारी मिलने से वे काफी खुश हैं।

Related Articles

Leave a Comment