Home » श्रद्धालुओं ने बड़ी धूम-धाम से मनाया गोवर्धन त्यौहार

श्रद्धालुओं ने बड़ी धूम-धाम से मनाया गोवर्धन त्यौहार

by admin

आगरा। दीपावली के अगले दिन मनाए जाने वाले गोवर्धन त्यौहार को भी लोगों ने बड़े धूमधाम और श्रद्धापूर्वक मनाया। आगरा ब्रज क्षेत्र में मुख्य रूप से मनाए जाने वाले इस त्यौहार के दिन श्रद्धालुओं ने जगह-जगह गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज बनाए और उसे भव्य झालरों वह रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया। उसके बाद विधि विधान से पूजा कर प्रसाद ग्रहण किया।

यमुना पार क्षेत्र के फेज 1 में भी गोवर्धन पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पिछले 17 सालों से लगातार c ब्लाक पार्क में गोवर्धन पूजन का आयोजन होता आ रहा है। तय मुहूर्त के अनुसार सभी लोग सपरिवार पूजा स्थल पर पहुंचे और सभी ने न केवल विधि-विधान से पूजा की बल्कि गोवर्धन महाराज को दूध, खील-खिलोने भी चढ़ाये। उसके बाद सभी ने समूह आरती की और गोवर्धन महाराज की परिक्रमा कर मंगल जीवन के लिए कामना की।

इस मौके पर भोज-प्रसाद का भी कार्यक्रम किया गया जिसमें गोवर्धन पूजा में आये सभी श्रद्धालुओं ने भोज-प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Leave a Comment