Home » शहर कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती

शहर कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती

by admin

आगरा। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती को शहर कांग्रेस कार्यालय पर बड़े ही श्रद्धाभाव के साथ मनाई गयी। शहर कार्यालय पर एकत्रित हुए सभी कांग्रेसियो ने स्व. इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई जिसमें सभी कांग्रेसियों ने अपने अपने विचार रखे।

कांग्रेसियों का कहना था कि स्व. इंदिरा गांधी को आयरन लेडी के नाम से जाना जाता है। देश की बागडोर उन्होंने उस समय संभाली जब देश की स्थिति ठीक नहीं थी और उन्होंने देश को नई-नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम किया। जिसके बाद से देश के साथ साथ विदेशों में भी स्वर्गीय इंदिरा गांधी का नाम होने लगा। और सभी लोग उन्हें आयरन लेडी के नाम से पुकारनेे लगे।

इस अवसर पर सभी लोगों ने उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया साथी उनकी विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने की बात भी कही। जिससे हर व्यक्ति कांग्रेस की जनहित नीतियों और कांग्रेसियों के बलिदान को जान सके। शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन का कहना था कि आज पूरा देश इंदिरा गांधी को याद कर रहा है क्योंकि उन्होंने सिर्फ देश हित में काम किया जो आज भी बरकरार है।

Related Articles

Leave a Comment