Home » विहिप के संघठन मंत्री के समर्थन में उतरा जाट एकता मंच

विहिप के संघठन मंत्री के समर्थन में उतरा जाट एकता मंच

by admin

आगरा। पिछले दिनों फुलट्टी चौराहे पर विश्व हिन्दू परिषद् के प्रांत संघठन मंत्री मनोज सिंह पर हुए हमले और सुधीर बैंड की दबंगई को लेकर राष्ट्रीय जाट एकता मंच ने भी सुधीर बैंड के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को जाट एकता मंच के जिला अध्यक्ष संजय जाट अपने दलबल के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक से मुलाकात कर ज्ञापन सौपा। साथ ही इस घटना के मुख्य आरोपी को पकड़ने की मांग की। राष्ट्रीय जाट मंच के जिला अध्यक्ष संजय जाट का कहना था कि विहिप के संघठन मंत्री मनोज सिंह निस्वार्थ भाव से देश व हिन्दू संघठन की सेवा कर रहे है। उन पर कातिलाना हमला बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। अगर जल्द ही आरोपियों की गिरफ़्तारी नहीं हुई तो जाट मंच के पदाधिकारी सड़को पर उतर कर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Related Articles

Leave a Comment