Home » विनोद बंसल ने किया जनसम्पर्क, अपने साथ पार्षद प्रत्याशियों के लिए माँगा समर्थन

विनोद बंसल ने किया जनसम्पर्क, अपने साथ पार्षद प्रत्याशियों के लिए माँगा समर्थन

by pawan sharma

आगरा। मेयर के चुनावी रण को जीतने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी विनोद बंसल ने शहर भर मे जनसंपर्क शुरू कर दिया है। मेयर प्रत्याशी विनोद बंसल पार्षद प्रत्याशी के वार्डो में जाकर पार्षद प्रत्याशी का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। साथ ही कांग्रेस पार्टी और अपने लिए समर्थन भी मांग रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी आम जनमानस के सामने कांग्रेस की जनहित नीतियों को सामने रखने के साथ-साथ भाजपा की जनविरोधी नीतियों की भी पोल खोल रहे हैं।

शुक्रवार को कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ने जनसंपर्क के दौरान कई पार्षद प्रत्याशियों के चुनावी कार्यालयों का उद्घाटन किया। पार्षद प्रत्याशियों के साथ भ्रमण कर उनके लिए जनता से समर्थन भी माँगा। जनसंपर्क के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस मेयर प्रत्याशी विनोद बंसल ने भाजपा पर हमला बोला। उनका कहना था कि पिछले 20 साल से नगर निगम पर भाजपा का कब्जा है और भाजपा का ही मेयर रहा लेकिन आगरा की सूरत नहीं बदली। जगह-जगह गंदगी के अंबार और जलभराव की समस्या आज भी व्याप्त है।

इस दौरान पार्षद प्रत्याशीयों ने भी अपनी प्राथमिकता गिनाई। उनका कहना था कि विगत वर्षो में जो भी क्षेत्र के पार्षद रहे उन्होंने सिर्फ अपनी जेब भरने का कार्य किया। क्षेत्र में किसी भी तरह का विकास नहीं हुआ है। आज भी क्षेत्र के लोग नाली-खरंजा और जलभराव की समस्या से आज भी जूझ रहे हैं। इतना ही नहीं क्षेत्रवासियों को शुद्ध पेयजल भी नहीं मिल रहा है जिससे क्षेत्र के लोग परेशान हैं।

कांग्रेस मेयर प्रत्याशी और पार्षद प्रत्याशी ने संयुक्त रूप से कहा कि अगर क्षेत्र से कांग्रेस का पार्षद और मेयर पद पर कांग्रेस का मेयर बनता है तो यह समस्याएं जरूर दूर की जाएंगी।

Related Articles

Leave a Comment