Home » वार्ड 48 पर झगड़े का मामला पंहुचा शाहगंज, पीड़ित सपा कार्यकर्ता ने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ दी तहरीर

वार्ड 48 पर झगड़े का मामला पंहुचा शाहगंज, पीड़ित सपा कार्यकर्ता ने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ दी तहरीर

by pawan sharma

आगरा। मतदान के दौरान वार्ड नंबर 48 के बूथ पर हुई मारपीट का विवाद थमने का नाम ले रहा है। पीड़ित सपा कार्यकर्ता बनबारी लाल अपने परिवारीजनों और समर्थकों के साथ शाहगंज थाने पर पहुँचे जहाँ पर सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मतदान के दौरान पुलिस की ही लापरवाही के कारण विवाद होने का आरोप लगाया गया।

पीड़ित सपा कार्यकर्ता बनबारी लाल ने भाजपा प्रत्याशी पति अजय गोस्वामी के खिलाफ क्षेत्रीय थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित सपा कार्यकर्ता ने साफ़ कर दिया है कि अगर पुलिस ने निष्पक्ष कार्यवाही नहीं की तो आमरण अनशन किया जायेगा।

तहरीर देने के बाद पीड़ित सपा कार्यकर्ता मीडिया से रूबरू हुए और अपनी आपबीती सुनाई। उनका कहना था कि भाजपाइयों ने सत्ता का दुरूपयोग किया है। मतदान हमारा अधिकार है लेकिन उसका प्रयोग करने से रोक गया। पीड़ित ने बताया की मतदान करने के दौरान भाजपा प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी देखने को मिली। मतदाताओं को रोककर पूछा जा रहा था कि किस को वोट दोगे? वोट सपा को देने की बात पर जमकर मारपीट की गयी और जान से मारने की धमकी भी दी।

Related Articles

Leave a Comment