Home » लॉ का छात्र बहशी दरिंदा, गिरफ्तार, देखिये कौन

लॉ का छात्र बहशी दरिंदा, गिरफ्तार, देखिये कौन

by pawan sharma

आगरा। हरीपर्वत थाना क्षेत्र के आगरा कॉलेज ग्राउंड में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला व्यक्ति दरिंदा सलाखों के पीछे पहुंच चुका है। बहशी दरिंदा हरीश ठाकुर है।

घटनाक्रम बीती रात का है। जब आगरा के सेंट जॉन्स चौराहे से 8 साल की एक मासूम बच्ची को वहशी दरिंदे ने सोते समय उठा लिया। इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाले वैसी दरिंदे ने 8 साल के मासूम बच्ची को आगरा कॉलेज खेल मैदान में ले जाकर पहले दरिंदगी का खेल खेला और उसके बाद फिर उसे मौत की नींद सुला दिया गया।

खबर चलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आनन फानन में हरीपर्वत के अलावा अन्य थानों की पुलिस टीमों को लगाया गया। घटना के महज 12 घंटे के अंदर ही हरीपर्वत पुलिस में सफलता हासिल कर ली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात और हत्या को अंजाम देने वाले दरिंदे हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस खबर में ताज्जुब की बात यह है कि 8 साल के मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का खेल खेलने वाला कोई और नहीं बल्कि आगरा कॉलेज में लॉ का पढ़ने वाला छात्र हरीश ठाकुर शामिल है।

यानी कानून का पाठ पढ़ने वाले छात्र नहीं कानून का उल्लंघन किया। मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का खेल खेला और गला दबाकर उसे मौत की नींद सुला दिया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Comment