आगरा में शाहजहां और मुमताज का प्यार भी फीका पड़ गया जब एक लड़की ने लड़का बनकर अपनी मोहब्बत को पाने के लिए लड़की से ही शादी कर ली। दोनों लड़कियों ने ये शादी हाल में ही आयोजित भीमनगरी में हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में की लेकिन आज ये भेद खुलकर सबके सामने आ गया। मामला जा पहुँचा पुलिस के पास। फिलहाल पुलिस दोनों युवतियों को समझाने का प्रयास कर रही है लेकिन युवतियां है कि मानने को तैयार नही है।
दरसल मामला थाना एत्माउद्दोला इलाके के टेडी बगिया का है। सोनी से कार्तिक बने कथित लड़के ने प्रीति नाम की युवती को प्रेम जाल में फंसाया। इन दोनों की मुलाकात इलाके में ही हुई। प्रीति एक स्कूल में पढ़ाती थी और सोनी वहीं पास में जॉब करती थी। जब दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो कार्तिक ने प्रीति के सामने शादी का प्रस्ताव रखा लेकिन तब तक प्रीति को सोनी से कार्तिक बनी कथित लड़के की सच्चाई पता लग चुकी थी लेकिन वह दोनों इतनी आगे बढ़ चुकी थी कि उनको पीछे लौटना नहीं था।
प्रीति के घर वालों को यह मालूम नहीं था कि सोनी से कार्तिक बने कथित लड़के की हकीकत क्या है वह वाकई लड़का है या फिर हकीकत में लड़की।आज सोनी कार्तिक कथित लड़का जब प्रीति को विदा कराने प्रीति के घर गया तो सोनी का भेद खुल गया। प्रीति के घर वालों ने कथित लड़के की पिटाई कर दी। इसी दौरान प्रीति अपने प्यार को बचाने के लिए छत से कूद गई।
मामला पुलिस में पहुँच गया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवतियों को थाने ले आयी और दोनों के परिजनों को भी बुला लिया। दोनों के परिजन इस बात से अनिभिज्ञ थे कि लड़का कार्तिक लड़का नही बल्कि लड़की है।
फिलाहल पुलिस और परिजन दोनों युवतियों को समझाने का प्रयास कर रही है लेकिन दोनों युवतियों थाने बैठ मरने की धमकी दे रही है कि अगर हम दोनों को किसी ने भी अलग किया तो जान दे देगी। दोनों एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करती है।
सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर ये जिम्मेदारी क्या उनकी नहीं जो सामूहिक विवाह सम्मेलन में जोड़ो की शादी कराते हैं उनके परिजनों से संपर्क किया जाय। जबकि लड़की से लड़का बना कथित लड़का ब्राह्मण समाज से है और लड़की दलित है। शायद आयोजन समिति के लोगों ने दोनों के परिवार से संपर्क किया होता तो दो परिवारों की इज्जत दांव पर नहीं लगती।