Home » राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का यूपी से प्रस्ताव हुआ पारित

राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का यूपी से प्रस्ताव हुआ पारित

by admin

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की और से लखनऊ में प्रतिनिधि सम्मलेन का आयोजन किया गया। इस प्रतिनिधि सम्मलेन में प्रदेश के नवनिर्वाचित शहर व जिला अध्यक्षो और प्रदेश कार्यकारणी के सदस्यों ने भाग लिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की और से यह सम्मलेन प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर सम्पन हुई थी। इस सम्मलेन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर चर्चा की गयी कांग्रेस के सभी प्रतिनिधियों ने सर्व सम्मति से पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी की कमान सोपने की मांग की और उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव को पास किया। इसके साथ ही कांग्रेस के सभी प्रतिनिधियों ने प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को फिर से प्रदेश की कमान सोपे जाने की मांग की। सभी का कहना था कि प्रदेश में राजबब्बर के नेतृवत में पार्टी मजबूत हुई है। सभी ने राज बब्बर को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के प्रस्ताव को हाई कमान को भेजा। इस सम्मलेन में प्रदेश के पीसीसी सदस्यों की घोषणा होनी थी लेकिन प्रदेश अध्यक्ष ने शहर व जिला अध्यक्षो की सूचि पर हस्ताक्षर कर संस्तुति कर दी है जिनकी घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा के बाद होंगी।

आगरा से यह बने पीसीसी:= राजू लवानिया,समीर चतुर्वेदी,भारत भूषण, मुरारी लाल गोयल, सरोज चौहान, अशोक पाण्डेय, रविन्द्र धाकरे, प्रताप सिंह बघेल, यशपाल राणा,संजय तिवारी, संजय शर्मा, दर्शन सिंह सिकरवार, बच्चू सिंह, मधुरिमा शर्मा, अंजुम शाह, कपिल गौतम, बसंत लाल, अरविन्द दोनेरिया,आर डी दिवाकर,और धर्मेन्द्र शर्मा और सतेन्द्र केम शामिल है।

पीसीसी में शामिल हुए नए चेहेरे कांग्रेस प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य बनकर काफी उत्साहित है।

Related Articles

Leave a Comment