Home » मोदी के नाम पर पॉलिसी बेच रही युवती, जब थाने पड़ा जाना तो कुछ यूं दिखाई नौटंकी

मोदी के नाम पर पॉलिसी बेच रही युवती, जब थाने पड़ा जाना तो कुछ यूं दिखाई नौटंकी

by admin

आगरा। थाना ताजगंज में एक युवती को मोदी सरकार की योजनाओं का नाम लेकर पॉलिसी बेचना भारी पड़ गया। एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने उसे होटल से पकड़ लिया और थाने ले गयी। पुलिस को जोर दिखा रही महिला ने थाने जाने से इनकार कर दिया तो महिला पुलिस को उसकी टांग पकड़ कर घसीटते हुए ले जाना पड़ा। महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिलहाल पुलिस ने जांच के बाद महिला और उसके साथियों को हिदायत देकर छोड़ दिया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुरानी मंडी के ताज भोजनालय में एक बीमा कंपनी द्वारा कथित सेमिनार आयोजित की गई थी। सेमिनार में अधिकांश पुलिस कर्मियों और आर्मी वालो की पत्नियो को इनवाइट किया गया था। कम्पनी के नाम पर तीन महिलाये 13 हजार से 1 लाख तक सालाना बीमा करवाने की बात कह रही थी। अपनी लुभावनी योजनाओं में वो मुफ्त शिक्षा,उच्च शिक्षा के लिए ऋण और मनीबैक का ऑफर दे रही थी। अपनी योजनाओं में इतना प्रॉफिट देने पर सवाल होनर पर वो महिलाओ को केंद्र की मोदी सरकार की योजना बता रही थी।

सेमिनार में पहुंची एक महिला को जब दाल में कुछ कला लगा तो उन्होंने अपने परिचित एक दयालबाग निवासी युवक को वहां बुलाया और उक्त कम्पनी की जानकारी करने को कहा। लुभावने ऑफर की जानकारी पर व्यक्ति ने कम्पनी की महिलाओं से जानकारी मांगी। जानकारी मांगते ही महिलाये उनपर चढ़ गई। मुख्य महिला ने उसे बिना बुलाए व्यक्ति को जानकारी न देने और ज्यादा बहस करने पर चंडीगढ़ से झूठा मुकदमा लिखाकर फंसाने का डर दिखाया। महिला और उसके सभी साथी चंडी गढ़ के थे और उन्होंने यहां इस तरह कार्यक्रम की परमिशन भी नही ली थी। मामला गड़बड़ दिखने पर उक्त व्यक्ति ने अपने प्रेस और पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर हरीपर्वत राजा सिंह वहां पहुंच गए।महिला उन्हें भी हड़काने लगी।खुद की परमिशन न होने पर वो कम्पनी को जानकारी देने पर सबके फंसने की धमकी देने लगी। इंस्पेक्टर ने तत्काल महिला पुलिस को बुलाया और पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर जांच के लिए महिला को थाने ले जाने का आदेश दिया। महिला पुलिस के उसे पकड़ कर ले जाने के समय महिला ने वहां नौटंकी शुरू कर दी। महिला जमीन पर सर पटकने लगी और चीखने लगी। हाथ छुड़ा कर अंदर भागने पर महिला पुलिस ने उसे समझाया और जांच के लिए थाना चलने को कहा पर महिला तैयार न हुई उल्टा पार्टी से कम्प्रोमाइज की बात कहने लगी। परेशान होकर महिला पुलिस ने उसके पैर और हाथ पकड़े और घसीटते हुए होटल से बाहर लाई। काफी उठापटक पर भी पुलिस न पसीजी।

थाने में जाकर महिला के होश ठिकाने आये और उसने बिना परमिशन सेमिनार के लिए माफी मांगी और अपने एड्रेस प्रूफ वगैरह थाने में जमा कराए। पुलिस जांच में शुरुआत में कम्पनी तो असली पाई गई पर केंद्र से उसका कोई रिलेशन न मिला।फिलहाल पुलिस ने उसे हिदायत देकर छोड़ दिया है।
इंस्पेक्टर ताजगंज राजा सिंह के अनुसार कम्पनी के आला अधिकारियो को सूचना दी गयी है। महिला और उसके साथियो के पते नॉट किये गए हैं। पतों की तस्दीक के बाद उन्हें हिदायत देकर छोड़ा गया है। तहरीर देने वाले पक्ष को लिखित माफीनामा देने पर तहरीर वापस ले ली गयी है। अगर कोई शिकायत आयी तो आगे कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Comment